{"_id":"64658772a40900f1ef0cef95","slug":"dehradun-ban-on-construction-work-of-badrinath-helang-marwari-bypass-lifted-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: बदरीनाथ हाईवे पर हेलंग-मारवाड़ी बाईपास के निर्माण कार्य पर लगी रोक हटी, आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: बदरीनाथ हाईवे पर हेलंग-मारवाड़ी बाईपास के निर्माण कार्य पर लगी रोक हटी, आदेश जारी
Thu, 18 May 2023 07:35 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 18 May 2023 07:35 AM IST
सार
जोशीमठ में बदरीनाथ हाईवे पर हेलंग-मारवाड़ी बाईपास का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। इसके लिए सचिव आपदा प्रबंधन डॉ.रंजीत सिन्हा ने आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
जोशीमठ हाईवे
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चमोली जिले के तहत जोशीमठ में बदरीनाथ यात्रा और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बदरीनाथ-हेलंग-मारवाड़ी बाईपास का निर्माण शीघ्र शुरू होगा। शासन ने चमोली जिला प्रशासन को काम शुरू कराने की सशर्त अनुमति दे दी है। सचिव आपदा प्रबंधन डॉ.रंजीत सिन्हा की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।
जोशीमठ में भूधंसाव होने के कारण हेलंग-मारवाड़ी बाईपास का निर्माण कार्य पांच जनवरी को रोक दिया गया था। तब से बाईपास के निर्माण को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। इस संबंध में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की ओर से बाईपास का निर्माण शीघ्र शुरू कराने की अनुमति देने का अनुरोध शासन से किया गया था। शासन की ओर से बाईपास निर्माण शुरू कराने के लिए आईआईटी रुड़की, लोनिवि और टीएचडीसीआईएल के विशेषज्ञों से सर्वेक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा गया था।