फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Another hawala agents involved in fraud of more than 11 crore Rupees arrested

Dehradun: देशभर में 11 करोड़ से अधिक की ठगी में शामिल एक और साइबर ठग गिरफ्तार, ऐसे बनाता था शिकार

Tue, 06 Feb 2024 10:33 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 06 Feb 2024 10:33 PM IST
सार

सहस्त्रधारा रोड निवासी प्रियंका नेगी ने शिकायत की थी कि एक व्यक्ति ने उन्हें फेडएक्स कुरियर कंपनी का कर्मचारी बनकर ठगा था। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

विज्ञापन
Dehradun Another hawala agents involved in fraud of more than 11 crore Rupees arrested
हवाला एजेंट गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशभर में 11 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी में शामिल रहे एक और हवाला एजेंट को साइबर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ देशभर में 167 मुकदमे और करीब तीन हजार शिकायतें साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज हैं। वह सिम कार्ड और खातों के विवरण दुबई में अपने आकाओं को भेजता था। उससे फर्जी पासपोर्ट, डेबिट कार्ड, नकदी और कुछ अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि सहस्त्रधारा रोड निवासी प्रियंका नेगी ने शिकायत की थी कि एक व्यक्ति ने उन्हें फेडएक्स कुरियर कंपनी का कर्मचारी बनकर ठगा था। आरोपी ने बताया था कि उनका उनका कुरियर मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ा गया है जिसमें 150 ग्राम ड्रग्स और छह जाली पासपोर्ट हैं।
विज्ञापन


Uttarakhand : विधानसभा के पटल पर UCC विधेयक पेश, चर्चा पर गरमाया माहौल, बुधवार तक सदन स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एक और कॉल आई। इसमें बताया गया कि वह मुंबई क्राइम ब्रांच से बोल रहा है और केस का निपटारा करने के नाम पर रुपयों की मांग की गई। आरोपियों ने कुल मिलाकर नेगी से 11.84 लाख रुपये अपने खातों में जमा करा लिए। जांच में सागर सिंह निवासी गली नंबर एक, शिव कॉलोनी थाना रामनगर करनाल, हरियाणा का नाम पता चला।

साइबर थाना पुलिस ने आरोपी को करनाल से दबोच लिया। आरोपी वीडियो कॉल भी करते हैं जिसमें आसपास का सीन एयरपोर्ट का बनाया जाता है। यह गैंग दुबई से संचालित होता है। गैंग को ठगी के लिए जिन खातों और सिम कार्ड की जरूरत होती है उन्हें सागर ही उपलब्ध कराता है।

सागर सिंह से जुड़े गैंग के खिलाफ यूपी में 34, तेलंगाना में 67, दिल्ली में 12, तमिलनाडु में 14 केस समेत देशभर में कुल 167 साइबर ठगी के मुकदमे हैं। आरोपियों ने उत्तराखंड में भी 48 लोगों को ठगी का शिकार बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed