फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Announcement of BJP's election management committee

देहरादून : भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति का एलान, कौशिक के हाथों में कमान, टम्टा संयोजक

Wed, 29 Sep 2021 09:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 29 Sep 2021 09:28 AM IST
सार

पार्टी ने विभागों की घोषणा की। सांसद, विधायक और मंत्रियों को दी जिम्मेदारी।

विज्ञापन
Dehradun: Announcement of BJP's election management committee
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : PTI

विस्तार

विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा कर दी है। समिति में 33 विभागों की जिम्मेदारी सरकार के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों व पार्टी पदाधिकारियों को सौंपी गई है। पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री और हरिद्वार सांसद डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक को घोषणा पत्र विभाग का प्रमुख बनाया गया है। 

विज्ञापन


भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने मंगलवार को चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा की। चुनाव संचालन समिति नवरात्र में घोषित होगी।
विज्ञापन


चुनाव प्रबंधन समिति : समिति की कमान प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के हाथों में होगी।
संयोजक सांसद अजय टम्टा, सह संयोजक सांसद अजय बलूनी और पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत,
पूर्व दर्जाधारी ज्योति प्रसाद गैरोला, पूर्व सांसद बलराज पासी, पूर्व कैबिनेट मंत्री
गोविंद सिंह बिष्ट, विधायक महेंद्र भट्ट।

घोषणा पत्र : पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक प्रमुख बनाया गया है,
जबकि सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल, सुबोध उनियाल, विधायक चंदन
रामदास, हरभजन सिंह चीमा, ऋतु खंडूड़ी व शिक्षाविद ओपी कुलश्रेष्ठ को सह प्रमुख बनाया गया।

चुनाव कार्यालय : प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार कार्यालय प्रमुख। आदित्य चौहान,
श्यामवीर सैनी व कुंवर जपेंद्र सह प्रमुख।

विशेष संपर्क प्रमुख : केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा तथा पूर्व
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, यशपाल आर्य, सतपाल महाराज,
सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, डॉ.हरक सिंह रावत व मनोज गर्ग सह प्रमुख बनाए गए।

कार्यालय प्रबंधन : वीरेंद्र सिंह बिष्ट को प्रमुख बनाया गया। हरीश नारंग और रविंद्र बाल्मिकी सह प्रमुख।
स्वागत कक्ष : विनोद सुयाल प्रमुख व गौरव खंडेलवाल सह प्रमुख बनाए गए।
सुरक्षा प्रमुख : संजीव चौहान होंगे। आशीष रावत सह प्रमुख।
मीडिया विभाग प्रमुख : सुरेश जोशी होंगे। बलजीत सिंह सोनी व सुशील त्यागी सह प्रमुख होंगे।
मीडिया संपर्क प्रमुख : राजीव तलवार को बनाया। शंकर करंगा और संजीव वर्मा सह संपर्क प्रमुख।
न्यायिक मामले व चुनाव आयोग मामले : राजीव शर्मा बंटू को प्रमुख बनाया। एडवोकेट
पुरुषोत्तम दत्त कांडपाल, जयवर्द्धन कांडपाल, प्रभात बिष्ट व नेहा नेगी सह प्रमुख बनाए गए।
साहित्य प्रमुख : डॉ. देवेंद्र भसीन को बनाया गया। सह प्रमुख अभिमन्यु कुमार होंगे।
कॉलसेंटर : कॉलसेंटर प्रमुख मयंक गुप्ता को बनाया गया। नीरज पंत सह प्रमुख।
प्रचार सामग्री : कौस्तुभानंद जोशी को प्रमुख व विनोद शर्मा को सह प्रमुख बनाया।
प्रचार सामग्री साहित्य वितरण का प्रमुख राजेंद्र ढिल्लों को व सह प्रमुख चंदन बिष्ट को
बनाया गया है।

वाहन कार्य : सिद्धार्थ अग्रवाल प्रमुख और अनिल गुप्ता सह प्रमुख।
हेलिकॉप्टर व चार्टर्ड फ्लाइट: विनय उनियाल को बनाया गया है प्रमुख।
प्रवास राष्ट्रीय : राजेंद्र भंडारी को प्रमुख बनाया गया। मंजू कौशिक को प्रवास राज्य
प्रमुख, सौरभ थपलियाल को प्रवास विशेष प्रमुख बनाया।
विज्ञापन अभियान(टीवी): सुनील सैनी को प्रमुख बनाया, विज्ञापन अभियान (एफएम):
विपिन कैंथोला को प्रमुख बनाया।
थियेटर एवं कैबिल नेटवर्क : राजेश कुमार को प्रमुख बनाया।
डिजिटल स्क्रीन : हरीश चमोली को प्रमुख बनाया। मनवीर सिंह चौहान को प्रिंट मीडिया
विज्ञापन प्रमुख बनाया।
वीडियो वैन : हरीश डोरा को प्रमुख बनाया, सह प्रमुख अजय तिवारी होंगे।
संसाधन प्रमुख : कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत प्रमुख, आरके जैन सह प्रमुख होंगे।
हिसाब-किताब : पुनीत मित्तल को प्रमुख और साकेत अग्रवाल को सह प्रमुख बनाया।
आंकडे प्रमुख : पारितोष बंगवाल को प्रमुख और विवेक जैन को सह प्रमुख बनाया।
प्रलेखीकरण : अजेंद्र अजय को प्रमुख और हर्ष कुमार दौलत को सह प्रमुख बनाया।
पुस्तिकाएं : विनोद उनियाल को प्रमुख और रामप्रताप मिश्रा को सह प्रमुख बनाया।
साहित्य सामग्री विज्ञापन पत्र : डॉ.इंदु बाला को प्रमुख, राजेश पांडेय को सह प्रमुख
बनाया। साहित्य सामग्री गाने का प्रमुख सुभाष बड़थ्वाल को और प्रह्लाद मेहरा को सह
प्रमुख बनाया।
सोशल मीडिया व हाईटैक अभियान : एसएमएस के लिए अजीत
नेगी, व्हाट्स एप ग्रुप के लिए शेखर वर्मा, फेसबुक व ट्विटर के लिए आलोक भट्ट, वेबसाइट के
लिए हिमांशु सकलानी प्रमुख।
वीडियो प्रमुख : देवेंद्र पाल प्रमुख और प्रशांत चमोली सह प्रमुख होंगे।
ऑडियो प्रमुख: जगमोहन ऐठानी प्रमुख और भावना चौधरी सह प्रमुख होंगी।
रचनात्मक प्रिंट मीडिया : वीरेंद्र भारद्वाज प्रमुख और राजकिशोर तिवारी सह प्रमुख बनाए।
टीवी मीडिया : नवीन ठाकुर प्रमुख, कमलेश उनियाल सह प्रमुख, सुनीता चंदेल रेडियो प्रमुख
और अंजिली सेमवाल सह प्रमुख।
होर्डिंग डिजाइन : सचिन गुप्ता प्रमुख और लच्छु गुप्ता सह प्रमुख होंगे।
सांस्कृतिक (लोक गायन समूह) : नत्थीलाल नौटियाल प्रमुख बनाए गए।
नुक्कड़ नाटक : शोभना रावत प्रमुख होंगी।
पड़ोसी राज्यों से समन्वय : केदार जोशी को प्रमुख और विनय रुहेला व राकेश नैनवाल को सह
प्रमुख बनाया।
अतिथि प्रोटोकॉल व व्यवस्था : हिमांशु चमोली को प्रमुख और जगमोहन चंद व राहुल अग्रवाल
को सह प्रमुख बनाया।
महिला कार्य : कुसुम कंडवाल को प्रमुख, नीरु देवी, अन्नू कक्कड़, मोहिनी पोखरियाल,
बबीता सहोत्रा, लता बोरा, सरिता जोशी को सह प्रमुख बनाया।
बूथ स्तर कार्य : सुरेश भट्ट को प्रमुख, ऋषि राज डबराल, मधुसूदन जोशी, पूरन नगरकोटी,
महावीर पंवार, चंडीप्रसाद बेलवाल सह प्रमुख बनाया।
चर्चा बिंदू : रजनीश कुकरेती को प्रमुख और बिंदेश गुप्ता को सह प्रमुख बनाया।
चार्जशीट : विश्वास डाबर को प्रमुख और पूरन बिष्ट को सह प्रमुख बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed