देहरादून: सायरन बजाने पर रास्ते में खड़े युवकों ने एंबुलेंस चालक को बुरी तरह पीटा, मुकदमा दर्ज
- रायपुर थाने में दर्ज हुआ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा
- रास्ते में खड़े युवकों ने बोला था चालक पर हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून में एंबुलेंस चालक को सायरन बजाना ही भारी पड़ गया। रास्ते में खड़े युवक सायरन बजाने से इतने गुस्साए कि उन्होंने चालक को रोककर मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि युवकों ने उसे इतना मारा कि उसे दिखना बंद हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एंबुलेंस चालक मनीराम पुत्र गोपाल सोनार निवासी मंदाकनी विहार सहस्त्रधारा रोड ने पुलिस को शिकायत की थी। आरोप है कि 21 अक्तूबर की रात्री को लगभग नौ बजे एंबुलेंस से घर की ओर जा रहा था। रास्ते में गुरू रामराय स्कूल के आगे पेट्रोल पंप के पास बीच सड़क पर कुछ लड़के खड़े होकर शराब पी रहे थे। उनको हटाने के लिए कई बार हॉरन बजाया, लेकिन रास्ते से नहीं हटने पर एंबुलेंस में लगा सायरन बजा दिया।
पुलिस जांच में जुटी
सायरन की आवाज सुनने के बाद अर्जुन निवासी तरली कंडोली राजीव नगर रायपुर, विजय निवासी ब्रहमावाला खाला सहस्त्रधारा रोड व चार-पांच युवकों ने मारपीट शुरू कर दी।
आरोप है कि मारपीट में चालक की दोनों आंखों से दिखना भी बंद हो गया था। जिसका उपचार कराया गया। बीती 26 अक्तूबर को अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद से घर पर बेड रेस्ट पर था।
पुलिस का कहना है कि मेडिकल व अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार अन्य आरोपियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।