फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun administration on alert for PM Modi visit inauguration ceremony reviewed Delhi-Dehradun Expressway

Uttarakhand: पीएम मोदी के संभावित दौरे पर देहरादून प्रशासन अलर्ट, लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा

Sat, 28 Mar 2026 08:26 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sat, 28 Mar 2026 08:26 PM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी के संभावित दौरे को लेकर देहरादून प्रशासन अलर्ट हो गया। एक्सप्रेस-वे लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने समीक्षा की।

विज्ञापन
Dehradun administration on alert for PM Modi visit inauguration ceremony reviewed Delhi-Dehradun Expressway
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस हाईवे के प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के संभावित प्रतिभाग और जनपद भ्रमण को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। डीएम सविन बंसल ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

विज्ञापन

डीएम ने राष्ट्रीय राजमार्ग, एनएचएआई और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे संभावित भ्रमण मार्ग का तत्काल निरीक्षण करें और सड़क से जुड़े सभी कार्य जैसे सौंदर्यीकरण, डिवाइडर मरम्मत और सड़क सुधार को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करें। उन्होंने यूपीसीएल को भी सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अंडरग्राउंड केबलिंग के दौरान सड़क किनारे पड़ी केबलों को तुरंत हटाया जाए, ताकि आवागमन में किसी प्रकार की बाधा न आए और मार्ग सुरक्षित व व्यवस्थित रहे।

विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देते हुए डीएम ने मंच निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, बैठने की सुविधा और मोबाइल शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं को समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नगर निगम को कार्यक्रम स्थल और संभावित रूट पर विशेष सफाई अभियान चलाने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Dehradun:  गैस संकट की मार झेल रही जरूरतमंद बुजुर्गों की रसोई, संचालक रमनप्रीत कौर के सामने बड़ी चुनौती

इसके अतिरिक्त डीएम ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को ध्यान में रखते हुए संभावित रूट पर चल रहे सभी निर्माण कार्यों की पूर्व स्वीकृतियां तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई हैं ताकि किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और सौंपे गए दायित्वों को गंभीरता से निभाने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी कहा कि तैयारियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed