फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Administration New Rules Affidavit Required for Gas Cylinder at Weddings

Dehradun: शादी में गैस सिलिंडर के लिए देना होगा शपथ पत्र, एक आईडी पर हाथों-हाथ मिलेगा 'छोटू सिलिंडर'

Mon, 06 Apr 2026 09:30 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 06 Apr 2026 09:30 PM IST
सार

गैस संकट के बीच सबसे ज्यादा प्रभावित रेहडी-पटरी पर फास्टफूड का काम करने वाले छोटे व्यापारी और देहरादून में रहकर अपने परिवार का पेट पाल रहे प्रवासी मजदूर हुए हैं। ऐसे में अब जिला प्रशासन ने जरूरी दिशा निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन
Dehradun Administration New Rules Affidavit Required for Gas Cylinder at Weddings
गैस सिलिंडर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रेहड़ी-पटरी, प्रवासी मजदूरों और छोटे व्यवसायियों को गैस की समस्या से जूझ़ना नहीं पड़ेगा। गैस एजेंसियों से उनको छोटू सिलिंडर कनेक्शन के साथ दिया जाएगा। इसके लिए ज्यादा कागजी औपचारिकता भी निभानी नहीं होगी। मात्र एक आईडी और सुरक्षा राशि जमा करने पर उनको गैस मिलेगी। वहीं, शादी के लिए सिलिंडर लेने के लिए अब शपथपत्र देना होगा।

विज्ञापन


गैस संकट के बीच सबसे ज्यादा प्रभावित रेहडी-पटरी पर फास्टफूड का काम करने वाले छोटे व्यापारी और देहरादून में रहकर अपने परिवार का पेट पाल रहे प्रवासी मजदूर हुए हैं। उनको यहां गैस नहीं मिलने की वजह से खाना बनाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इसकी वजह से देहरादून से प्रवासी मजदूर अपने घरों की ओर जा रहे हैं।
विज्ञापन


रविवार को अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। सोमवार को जिला पूर्ति निरीक्षक केके अग्रवाल ने इस खबर का संज्ञान लेकर सभी गैस एजेंसियों को छोटू सिलिंडर के कनेक्शन तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में प्रवासी मजदूरों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। एजेंसी पर जाकर मामूली औपचारिकता पूरी कर सिलिंडर ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun: साउथ सिविल लाइंस इलाके में छापा, 101 एलपीजी गैस सिलिंडर किए गए बरामद, एसटीएफ की कार्रवाई

तहसीलस्तर पर करना होगा शादी के लिए सिलिंडरों के लिए आवेदन
शादी के लिए गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अनुसार आवेदक अपनी-अपनी तहसीलों में स्थित पूर्ति कार्यालयों में इसका आवेदन कर सकेंगे। देहरादून शहर के लोग केवल जिला पूर्ति अधिकारी के कार्यालय में ही आवेदन करेंगे। इसके तहत गैस एजेंसियों को शादी के लिए सिलिंडर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशानुसार आवेदक एक 10 रुपये के स्टांप पर एक शपथपत्र देगा। आवेदन के साथ शादी का कार्ड और जिसकी शादी है उसका आईडी कार्ड जमा कराएगा। एक शादी के लिए दो सिलिंडर दिए जाएंगे।

13388 सिलिंडरों का किया गया वितरण
गैस एजेंसियों ने जिले में सोमवार को सुबह से सिलिंडरों का वितरण शुरू किया गया। इस दौरान पूरे दिन में 13388 घरों में जाकर घरेलू सिलिंडर बांटे। इसके अलावा 860 व्यवसायिक उपभोक्ताओं को भी सिलिंडर दिए गए। उधर प्रशासन की क्यूरआरटी ने भी विभिन्न एजेंसियों पर औचक निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed