फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Accused of Usurping Land by Falsely Declaring Woman Living Abroad Dead Arrested After Eight Years

Dehradun: विदेश में रह रही महिला को मृत दिखाकर जमीन हड़पने का आरोपी गिरफ्तार, आठ साल बाद पकड़ा

Tue, 02 Jun 2026 11:34 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 02 Jun 2026 11:34 PM IST
सार

आरोप लगाया गया था कि अमित मैगी और उसके साथियों ने उनका फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार कर उनकी भूमि के नकली दस्तावेज बनवाए और धोखाधड़ी कर जमीन का बैनामा अपने नाम करा लिया।

विज्ञापन
Dehradun: Accused of Usurping Land by Falsely Declaring Woman Living Abroad Dead Arrested After Eight Years
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

विदेश में रह रही एक महिला का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर उसकी करोड़ों रुपये मूल्य की जमीन हड़पने के मामले में दून पुलिस ने आठ साल से फरार चल रहे आरोपी रविंद्र को मेरठ से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन का बैनामा अपने नाम कराने की साजिश रची थी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार राजपुर रोड स्थित आर्य नगर निवासी रक्षा सिन्हा ने वर्ष 2018 में कोतवाली डालनवाला में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि अमित मैगी और उसके साथियों ने उनका फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार कर उनकी भूमि के नकली दस्तावेज बनवाए और धोखाधड़ी कर जमीन का बैनामा अपने नाम करा लिया। मामले में नवंबर 2018 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


Vikasnagar: सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, मजार व अन्य अस्थायी निर्माण ध्वस्त
विज्ञापन
विज्ञापन


विवेचना के दौरान पुलिस ने मामले में संलिप्त तीन आरोपियों राजीव देओल, कुलदीप सिंह और विनय बिश्नोई को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर एक अन्य आरोपी रविन्द्र कुमार की संलिप्तता सामने आई थी, जो गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था। जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने सोमवार को मेरठ के पल्लवपुरम क्षेत्र से आरोपी रविन्द्र कुमार (59) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी मूल रूप से दौराला थाना क्षेत्र के सरस्वा गांव का रहने वाला है। डालनवाला थाना प्रभारी संतोष सिंह कुंवर ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed