फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Accused of 11 murders in Bihar-Jharkhand arrested from Rishikesh

Dehradun : बिहार-झारखंड में 11 हत्याओं का आरोपी दो लाख का इनामी ऋषिकेश से गिरफ्तार, दो साल से थी तलाश

Sun, 08 Sep 2024 06:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 08 Sep 2024 06:06 AM IST
सार

आरोपी पर बिहार पुलिस ने दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी पर हत्या, रंगदारी, लूट समेत कई मामलों में 27 मुकदमे दर्ज हैं। बिहार पुलिस पिछले दो साल से आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास कर रही थी। आरोपी ऋषिकेश में एक होटल में परिवार के साथ रह रहा था।

विज्ञापन
Dehradun: Accused of 11 murders in Bihar-Jharkhand arrested from Rishikesh
गिरफ्त में रंजीत... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार और झारखंड में 11 हत्याओं के कुख्यात आरोपी को एसटीएफ उत्तराखंड ने ऋषिकेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर बिहार पुलिस ने दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी पर हत्या, रंगदारी, लूट समेत कई मामलों में 27 मुकदमे दर्ज हैं। बिहार पुलिस पिछले दो साल से आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास कर रही थी। आरोपी ऋषिकेश में एक होटल में परिवार के साथ रह रहा था।

विज्ञापन


उत्तराखंड एसटीएफ के नवनियुक्त एसएसपी नवनीत भुल्लर ने बताया कि बिहार एसटीएफ की सूचना पर हत्या समेत कई मामलों में फरार दो लाख के इनामी आरोपी रंजीत चौधरी निवासी बेलापुर थाना उदवंत नगर जिला बिहार को ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ बिहार और झारखंड में 27 मुकदमे दर्ज हैं। इसमें 11 रंजिशन हत्या, सुपारी लेकर हत्या और 16 मुकदमे लूट, रंगदारी, फिरौती, हत्या के प्रयास के हैं। आरोपी ने दो साल पहले ही पटना के रनिया थाने के बाहर एक खनन व्यापारी की गोली मारकर हत्या की थी।
विज्ञापन


आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए बिहार पुलिस ने एक विशेष कार्यबल दस्ता राज्य स्तर पर बनाया था। गिरफ्तारी के समय आरोपी होटल में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ठहरा था। इसी सूचना पर एसटीएफ ने लक्ष्मणझूला पुलिस के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता-भाई की हत्या का बदला लेने के बाद बना कुख्यात
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कुछ साल पहले गांव में रंजिशन उसके भाई और पिता की हत्या कर दी गई थी। बदला लेने के लिए उसने पिता-भाई की हत्या में शामिल लोगो की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने सुपारी लेकर हत्या करना शुरू कर दिया और जिला भोजपुर व झारखंड में खनन का काम करने लगा। इस दौरान भी आरोपी ने कई लोगों की हत्या की और कई की हत्या का प्रयास किया। इसके अलावा आरोपी रंगदारी और फिरौती के लिए अपहरण भी करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed