फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Dehradun Accident News Truck going to Tuni fell into 300 meter deep gorge Almora driver died

Dehradun: 300 मीटर गहरी खाई में गिरा त्यूणी जा रहा ट्रक, नीचे दबने से अल्मोड़ा के चालक की मौत

Thu, 28 Dec 2023 04:27 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कालसी(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, कालसी(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 28 Dec 2023 04:27 PM IST
सार

Dehradun Accident News: चालक ट्रक में राशन लेकर त्यूणी की तरफ जा रहा था। इस दौरान ट्रक गहरी खाई में गिर गया। खाई में गिरते ही ट्रक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Dehradun Accident News Truck going to Tuni fell into 300 meter deep gorge Almora driver died
खाई में गिरा ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून के हरिपुर-क्वानू-मीनास मोटर मार्ग पर गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क का पुश्ता बैठने से सरकारी राशन से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया। ट्रक के नीचे दबने से अल्मोड़ा निवासी चालक की मौके पर ही मौत हो गई। राजस्व पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला अस्पताल विकासनगर भेज दिया है। 

विज्ञापन


गुरुवार सुबह विकासनगर स्थित एफसीआई के गोदाम से सरकारी राशन लेकर एक ट्रक त्यूणी जा रहा था। इस दौरान मेलीथ क्वानू के पास ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। ट्रक के पलटने के दौरान चालक छिटककर बाहर गिरा और ट्रक के नीचे आ गया। ट्रक के नीचे दबने से चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन

Uttarakhand Weather: धूप से हुई दिन की शुरुआत, कई जगहों पर छाया कोहरा, ठंडी हवाएं कर रही परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर राजस्व पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ की टीम ने ट्रक चालक के शव को 300 मीटर गहरी खाई से बाहर निकाला। राजस्व उप निरीक्षक आईडी शर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान अल्मोड़ा जिले के जैती गांव निवासी त्रिलोक सिंह (40) पुत्र देव सिंह के रूप में हुई है।

मृतक के परिजनों को सूचना भेज दी गई है।राजस्व उप निरीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया में सड़क का पुश्ता बैठने के चलते ट्रक के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed