फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देहरादून: स्कूटी देखकर लौट रहे थे घर, अचानक पिकअप समेत नहर में डूबे पति-पत्नी, तस्वीरें...

Sun, 06 Sep 2020 09:52 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर(देहरादून)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 06 Sep 2020 09:52 PM IST
विज्ञापन
Dehradun Accident News: Loader falls into Shakti nahar with husband wife, dead body recovered
शक्तिनहर में डूा लोडर - फोटो : अमर उजाला

देहरादून के विकासनगर में डाकपत्थर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत शक्ति पावर कैनाल में गिरे लोडर पिकअप को पुलिस ने रविवार देर शाम रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर नई यमुना कॉलोनी के पास नहर से निकाल लिया। जबकि, वाहन में सवार पति-पत्नी के शव ढकरानी पावर हाउस के इंटेक से बरामद हुए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली।

Dehradun Accident News: Loader falls into Shakti nahar with husband wife, dead body recovered
शक्तिनहर में डूबा लोडर - फोटो : अमर उजाला

मृतक पति-पत्नी दोनों सैकेंड हैंड स्कूटी देखने के लिए घर से डाकपत्थर की ओर निकले थे लेकिन, होनी को कुछ ओर ही मंजूर था। वापसी में दोनों स्कूटी देखने के बाद डाकपत्थर बैराज के रास्ते शक्ति नहर के किनारे-किनारे घर लौट रहे थे लेकिन, नई यमुना कॉलोनी के पास अनिल का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन नहर में जा समाया। एसएसआई रामनरेश शर्मा ने बताया कि मृतक ने बीते शनिवार की सुबह अपनी पत्नी को फोन कर सैकेंड हैंड स्कूटी देखने के लिए डाकपत्थर बुलाया था। जिसके बाद बिंद्रा लोकल ट्रांसपोर्ट के सहारे डाकपत्थर पहुंची। जहां स्कूटी देखने के बाद दोनों पिकअप वाहन में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। 

Dehradun Accident News: Loader falls into Shakti nahar with husband wife, dead body recovered
शक्तिनहर में डूबा लोडर - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि बीते शनिवार की दोपहर को एक लोडर वाहन नई यमुना कॉलोनी में शक्ति नहर के पार अनियंत्रित होकर नहर में जा समाया था। लोडर वाहन डाकपत्थर बैराज से पुल नंबर-1 की ओर जा रहा था। आसपास काम करने वाले मजदूरों ने लोडर वाहन के नहर में गिरने की जानकारी पुलिस को दी थी, जिसके बाद से ही पुलिस एसडीआरएफ और जल पुलिस के साथ मिलकर नहर में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही थी। नहर में पानी अधिक होने के कारण पुलिस को ऑपरेशन चलाने में दिक्कतें आ रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun Accident News: Loader falls into Shakti nahar with husband wife, dead body recovered
शक्तिनहर में डूबा लोडर - फोटो : अमर उजाला

ऐसे में रविवार को नहर में पानी का स्तर कम कराने के साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन को दोबारा से शुरू किया गया, जिसके बाद रविवार शाम को नई यमुना कॉलोनी के पास नहर से एक लोडर वाहन को क्रेन की मदद से बाहर निकाल लिया गया लेकिन, वाहन में कोई भी व्यक्ति नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने लोडर वाहन में सवार लोगों की तलाश में ऑपरेशन चलाया।

विज्ञापन
Dehradun Accident News: Loader falls into Shakti nahar with husband wife, dead body recovered
शक्तिनहर में डूबा लोडर - फोटो : अमर उजाला

देर शाम को पुलिस को सूचना मिली कि ढकरानी पावर हाउस में एक पुरुष और महिला का शव बरामद हुआ है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान अनिल पंवार (32) पुत्र धूम सिंह पंवार निवासी पुल नंबर-1 डाक्टरगंज और उनकी पत्नी बिंद्रा (30) के रूप में हुई। एसएसआई रामनरेश शर्मा ने बताया कि आसपास पूछताछ में पता चला कि अनिल ही वाहन को चला रहा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed