फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Accident High-speed car hits tree, engineering student dies, two friends in critical condition

Dehradun Accident: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, इंजीनियरिंग के छात्र की मौत, दो दोस्तों की हालत गंभीर

Sun, 09 Nov 2025 06:44 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 09 Nov 2025 06:44 PM IST
सार

Dehradun Accident News: तीन छात्र कार से सहसपुर की तरफ आ रहे थे। इस दौरान उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। वहीं, एक छात्र की जान भी चली गई।

विज्ञापन
Dehradun Accident High-speed car hits tree, engineering student dies, two friends in critical condition
कार पेड़ से टकराई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देहरादून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेलाकुई से सहसपुर की ओर आ रही एक तेज रफ्तार कार विपरीत दिशा में जाकर पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में कार सवार बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी सत्यम कुमार उर्फ हर्षराज (22 वर्ष) की मौत हो गई। वहीं, बिहार निवासी विनीत (21 वर्ष) और उत्तरप्रदेश के प्रयागराज निवासी सौरभ सिंह (24 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


विनीत का दून अस्पताल और सौरभ सिंह का धूलकोट स्थित ग्राफिक एरा अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक और दोनों घायल छात्र सहसपुर स्थित जेबीआईटी के छात्र हैं।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि शनिवार रात करीब 2.30 बजे रामपुर में बड़ी मस्जिद के पास एक कार के पेड़ से टकराने की सूचना मिली थी।सूचना पर पुलिस टीम टीम मौके पर पहुंची। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। कार में तीन युवक सवार थे। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Rudraprayag: प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती को ले जा रही एंबुलेंस हुई खराब, रास्ते में ही दिया बच्चे को जन्म

Trending Videos

तीनों घायलों को 108 इमरजेंसी एंबुलेंस से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने सत्यम कुमार को मृत घोषित कर दिया। विनीत और सौरभ सिंह को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया।

विनीत का दून अस्पताल और सौरभ सिंह का धूलकोट स्थित ग्राफिक एरा अस्पताल में उपचार चल रहा है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक का पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक और घायलों के परिजनों को सूचित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed