International Film Festival: दूनवासी हो जाएं तैयार... तीन दिन अपने पसंदीदा फिल्मी सितारों से मिलने का माैका
Dehradun International Film Festival 2024: फिल्म फेस्टिवल में अभिनेता गजेंद्र चौहान, इला अरुण , केके रैना , राकेश शर्मा , शारीब हाशमी , पंकज बैरी , जाकिर हुसैन , दीपक काजिर केजरीवाल एवं आदिल हुसैन आदि शामिल रहेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के सबसे बड़े आयोजन 9वें देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन आगामी 27 से 29 सितंबर को सिल्वर सिटी राजपुर रोड व तुलाज़ इंस्टीट्यूट में होने जा रहा है। पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी कई फिल्मी सितारों, फिल्म डाॅयरेक्टर, सिंगर आदि से उत्तराखंड के लोग रूबरू होंगे। तीन दिनों में लगभग 80 से अधिक शॉर्ट फिल्म, डॉक्यूमेंट्री, म्यूजिक एल्बम आदि का प्रदर्शन किया जा रहा है।
जानकारी देते हुए आयोजक राजेश शर्मा ने बताया कि 27 सितंबर को सैम बहादुर फिल्म के प्रदर्शन से ओपनिंग की जाएगी, जिसको देखने के लिए नेत्रहीन बच्चों को बुलाया गया है। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल होने के नाते कुछ इंटरनेशनल फिल्म का प्रदर्शन भी किया जा रहा है, जिसमें आयरलैंड मोरक्को पर्शियन और फिलिपींस की फिल्म दिखाई जाएगी।
वहीं, दूसरी ओर 27 सितंबर को ही अजमेर फिल्म भी प्रदर्शित की जाएगी, जिसमें अभिनेता राजेश शर्मा और पुष्पेंद्र सिंह मौके पर मौजूद रहेंगे। 28 सितंबर को फिल्म मंथन एवं एक आयरलैंड की फिल्म ए टाउन वाॅल्ड 1995 प्रदर्शित की जाएगी। 29 सितंबर को इला अरुण की त्रिकाल दिखाई जाएगी। इस दौरान यह दोनों कलाकार भी मौजूद रहेंगे। वहीं, मोरक्को की फिल्म सेलिब्रेशन पर्शियन, फिल्म कैटवुमन एवं फिलिपींस की फिल्म दिखाई जाएगी। जिसमें कई नए डाॅयरेक्टर व प्रोड्यूसर आदि को मौका मिल रहा है कि वह अपनी फिल्म प्रदर्शित कर सकें। कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को भी आमंत्रित किया गया है।
Uttarakhand: बदरीनाथ-केदारनाथ दर्शन को पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला, परिवार के साथ की पूजा-अर्चना
युवा कर सकेंगे अपनी कला का प्रदर्शन
राजेश शर्मा ने कहा कि यह उत्तराखंड के युवाओं के लिए बहुत ही सुनहरा अवसर है कि वह अपनी कला का प्रदर्शन करें और उनको साथ ही साथ ऐसे कलाकारों से मिलने का मौका मिलेगा जिनके साथ वे उनके अनुभव साझा कर सकते हैं। इसमें दो ग्रुप रखे गए हैं आठ से 15 साल और 16 साल से ऊपर जिसमें प्रतिभागी अपनी कला जैसे कि डांस एक्टिंग कविता, मिमिक्री, सिंगिंग आदि का प्रदर्शन करेंगे। अंतिम फैसला जज का ही रहेगा। जीतने वाले प्रतिभागियों को अवाॅर्ड व सर्टिफिकेट तो दिया ही जाएगा साथ ही वोकल म्यूजिक और देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के आने वाले प्रोजेक्ट में भी मौका मिलेगा।
आंगन बाजार एग्जीबिशन लगेगी
वहीं, फिल्म फेस्टिवल में महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए आंगन बाजार एग्जीबिशन का आयोजन भी किया जा रहा है। इसमें महिलाओं को स्टॉल आदि उपलब्ध कराए जाएंगे। जिसमें वह अपने बनाए गए सामान की प्रदर्शनी लगा सकेंगी।
यहां से मिलेंगे पास
कार्यक्रम में एंट्री के लिए पास अमर उजाला पटेल नगर, सिल्वर सिटी राजपुर रोड, डब्लूआईसी राजपुर रोड एवं रेड एफएम राजेंद्र नगर से प्राप्त किए जा सकते हैं।