{"_id":"5d9eb5148ebc3e01711f7ed5","slug":"dehradun-150-vehicle-owners-notice-for-spreading-pollution","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: प्रदूषण फैलाने पर 150 वाहन मालिकों को नोटिस, नहीं दिया ध्यान तो पंजीकरण होगा निरस्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: प्रदूषण फैलाने पर 150 वाहन मालिकों को नोटिस, नहीं दिया ध्यान तो पंजीकरण होगा निरस्त
Thu, 10 Oct 2019 10:05 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 10 Oct 2019 10:05 AM IST
सार
- विभागीय अधिकारियों की अगुवाई में गठित टीमों ने गाड़ियों को किया चिन्हित
- निर्धारित प्रदूषण मानक नहीं पाए जाने पर पंजीकरण होगा निरस्त
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी की आबोहवा में प्रदूषण फैलाने वाली गाड़ियों के खिलाफ परिवहन विभाग ने नए सिरे से अभियान शुरू कर दिया है। परिवहन विभाग ने पहले चरण में ऐसे 150 चार पहिया वाहनों को चिन्हित किया गया है जो धुआं फैला रहे हैं। ऐसे सभी वाहन संचालकों को चिन्हित कर उन्हें नोटिस जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
एआरटीओ (प्रशासन) अरविंद पांडे ने बताया कि राजधानी की सड़कों पर कई ऐसे वाहन चल रहे हैं, जो पुराने होने के साथ ही प्रदूषण फैला रहे हैं। नए मोटर व्हीकल एक्ट में प्रदूषण मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर 10000 रुपये के जुर्माने का प्रावधान है।
विज्ञापन
ऐसे वाहन चालकों पर विभाग की नजर है। विभागीय अधिकारियों, निजी संस्थाओं की मदद से फिलहाल 150 ऐसी सिटी बसों, आटो, विक्रम, टैक्सी व निजी गाड़ियों को चिन्हित किया गया है, जो गंभीर प्रदूषण फैला रही हैं। इन गाड़ियों से बड़े पैमाने पर धुआं निकलता है।
विज्ञापन
गाड़ियाें की नंबर प्लेट के आधार पर वाहन स्वामियों को चिन्हित कर उन्हें नोटिस जारी किया जा रहा है। गाड़ियों के प्रदूषण कागजातों की जांच की जाएगी। यदि प्रदूषण स्तर पर मानक से अधिक पाया गया तो 10000 जुर्माना लगाने के साथ ही ऐसी गाड़ियाें का पंजीकरण भी निरस्त किया जा सकता है।