{"_id":"63a7c164489d0d3bd108e3ba","slug":"defense-minister-rajnath-singh-said-on-continuous-stone-pelting-nepal-is-our-brother-uttarakhand-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: लगातार हो रहे पथराव पर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह- नेपाल हमारा भाई, बैठकर सुलझा लेंगे समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: लगातार हो रहे पथराव पर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह- नेपाल हमारा भाई, बैठकर सुलझा लेंगे समस्या
Sun, 25 Dec 2022 08:53 AM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 25 Dec 2022 08:53 AM IST
सार
धारचूला में काली नदी पर तटबंध बना रहे मजदूरों पर नेपाल की ओर से पथराव किए जाने के संबंध में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पड़ोसी देशों के साथ हम कोई टकराव नहीं चाहते हैं। हम उनसे अच्छे रिश्ते रखकर चलने वाले देश हैं।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह(फाइल)
- फोटो : PTI
विस्तार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि नेपाल से हमारा केवल दोस्ताना रिश्ता नहीं है, बल्कि वह हमारा भाई है। यदि कोई समस्या होगी तो मिल बैठकर उसे सुलझा लिया जाएगा। जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट पर मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान रक्षा मंत्री ने यह बात कही।
विज्ञापन
उनसे जब यह पूछा गया कि धारचूला में काली नदी पर तटबंध बना रहे मजदूरों पर नेपाल की ओर से पथराव किया जा रहा है। इस पर राजनाथ सिंह ने कहा कि नेपाल दोस्ताना देश ही नहीं मैं कहूं कि नेपाल मेरा भाई है। हम भाई की तरह संबंध रखते हैं। उसे परिवार के रूप में देखते हैं। कोई समस्या होगी तो मिल बैठकर इसे सुलझा लेंगे। पड़ोसी देशों के साथ हम कोई टकराव नहीं चाहते हैं। हम उनसे अच्छे रिश्ते रखकर चलने वाले देश हैं। उत्तराखंड से नेपाल का तो रोटी-बेटी का रिश्ता फिर यह पथराव क्यों? इस प्रश्न पर राजनाथ ने कहा कि नेपाल पूरे भारत का है। कोविड महामारी की रोकथाम को लेकर पूछे गए सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस संबंध में अपने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेशभर के गांवों में आज लगेंगी चौपाल, बूथों पर पीएम की मन की बात, पढ़ें कौन मंत्री कहां रहेंगे
विज्ञापन
पिछले आठ साल में 80 हजार से ज्यादा स्टार्ट अप्स
राजनाथ ने देश की आर्थिक और औद्योगिक प्रगति को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि पिछले आठ वर्षों में आप जैसे उद्यमी युवाओं ने 100 से ज्यादा यूनिकॉर्न बनाए हैं। देश में आठ साल में 80,000 से ज्यादा स्टार्ट अप्स बने हैं। यानि भारत के युवाओं में जो इंटरप्रिन्योरशिप हमेशा से रही है, उसे आज नया विस्तार और नया आकार मिल रहा है।