फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Defence Minister Rajnath singh will arrive Uttarakhand For Prakash pant funeral

शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो जाएंगे प्रकाश पंत, अंतिम यात्रा में शामिल होंगे राजनाथ सिंह

Fri, 07 Jun 2019 09:34 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 07 Jun 2019 09:34 PM IST
विज्ञापन
Defence Minister Rajnath singh will arrive Uttarakhand For Prakash pant funeral
उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पंत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

उत्तराखंड के दिवंगत वित्त मंत्री प्रकाश पंत का पार्थिव शरीर शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो जाएगा। उनका अंतिम संस्कार पिथौरागढ़ में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

विज्ञापन


उनकी अंतिम यात्रा में केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट समेत प्रदेश सरकार के कई मंत्री, पार्टी सांसद, विधायक व पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे।  
विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि पंत का पार्थिव शरीर अमेरिका से विशेष विमान से नई दिल्ली पहुंचेगा। वहां से विशेष एयर एंबुलेंस से शनिवार सुबह 10 बजे जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्थिव शरीर हवाई अड्डे के पास एसडीआरएफ भवन में दर्शन के लिए दो घंटे रखा जाएगा। यहां मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, सरकार के मंत्री व अन्य वरिष्ठ नेता व जन सामान्य पार्थिव शरीर के दर्शन करेंगे और श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। 

इसके बाद पार्थिव शरीर विशेष विमान से पिथौरागढ़ ले जाया जाएगा। मुख्यमंत्री, सह महामंत्री संगठन व प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य नेता स्टेट प्लेन से पिथौरागढ़ के लिए रवाना होंगे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मानव संसाधन मंत्री डॉ. निशंक व प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू नई दिल्ली से सीधे विमान से पिथौरागढ़ पहुंचेंगे।

भसीन के मुताबिक, पिथौरागढ़ में पार्थिव शरीर को पहले भाजपा कार्यालय संपूर्णानंद पार्क में जनता व कार्यकर्ताओं के दर्शनार्थ रखा जाएगा। उसके बाद पार्थिव शरीर पंत निवास खटकोट ले जाया जाएगा।

वहां कुछ समय रुकने के बाद अंतिम यात्रा प्रारंभ होगी और रामेश्वर घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम यात्रा में परिवारजनों के साथ केंद्र व प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, वरिष्ठ नेता जनप्रतिनिधि, जन सामान्य शामिल होंगे। 

प्रीतम जौलीग्रांट और हरीश रावत पिथौरागढ़ में देंगे श्रद्धांजलि
स्वर्गीय पंत के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि अर्पित करने और उनकी अंतिम यात्रा शामिल होने के लिए कांग्रेस नेता भी जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह जौलीग्रांट में पार्थिव शरीर के दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत पिथौरागढ़ में पंत की अंतिम यात्रा में शामिल होंगे। कांग्रेस के कई अन्य नेता और कार्यकर्ता भी जौलीग्रांट और पिथौरागढ़ पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed