फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   defence minister nirmala sitharaman meet with martyr Squadron Leader Siddharth Negi family

बंगलूरू में विमान हादसे में शहीद पायलट के परिजनों से मिलने देहरादून पहुंचीं रक्षा मंत्री सीतारमण

Tue, 05 Feb 2019 12:21 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 05 Feb 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
defence minister nirmala sitharaman meet with martyr Squadron Leader Siddharth Negi family
शहीद के परिजनों से मिलीं निर्मला सीतारमन - फोटो : अमर उजाला

बंगलूरू में विमान हादसे में शहीद हुए स्क्वाड्रन लीडर सिद्धार्थ नेगी के परिवारजनों से मिलने के लिए आज रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण देहरादून पहुंची।

विज्ञापन


रक्षा मंत्री के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिह रावत भी मौजूद रहे। शहीद सिद्धार्थ नेगी के घर सांत्वना देने के लिए रक्षा मंत्री देहरादून पहुंची। इस दौरान शहीद पायलट के आवास पर मीडिया की एंट्री बैन रही।
विज्ञापन


बता दें कि बेंगलुरू स्थित हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड हवाई अड्डे पर भारतीय वायुसेना का मिराज 2000 प्रशिक्षक विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। जिसमें दो पायलट शहीद हो गए थे। इनमें से एक पायलट सिद्धार्थ नेगी देहरादून के वसंत विहार का रहने वाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो घंटे विलंब से पहुंची फ्लाइट

वहीं शहीद हुए स्क्वाड्रन लीडर सिद्धार्थ नेगी का अस्थि कलश सोमवार को देर अपराह्न में बंगलूरू से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचा। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने शहीद सिद्धार्थ नेगी अमर रहे के नारे बुलंद किए। एयरपोर्ट से परिजन अस्थि कलश लेकर हरिद्वार रवाना हो गए।

सोमवार को बंगलूरू से देहरादून आने वाली फ्लाइट से शहीद सिद्धार्थ नेगी की अस्थियों का कलश परिजन लेकर पहुंचे। दोपहर से ही शहीद सिद्धार्थ के रिश्तेदार, ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी का स्टाफ व विद्यार्थी और स्थानीय जनप्रतिनिधि पहुंचने लगे थे। बंगलूरू से दो घंटे विलंब से पहुंची फ्लाइट से शहीद का अस्थि कलश आया। 

सिद्धार्थ नेगी अमर रहे के नारे लगाए

ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी देहरादून के एनसीसी यूनिट के कैडेटों ने शहीद सिद्धार्थ नेगी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सिद्धार्थ नेगी अमर रहे के नारे लगाए। स्थानीय लोगों ने भी शहीद के अस्थि कलश पर फूलमालाएं और पुष्पवर्षा की। भारी संख्या में लोग गंगा में अस्थि प्रवाहित करने के लिए हरिद्वार रवाना हुए।

श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व मुख्यमंत्री और नैनीताल सांसद भगत सिंह कोश्यारी, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के जनसंपर्क अधिकारी संदीप सिंह, ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर संजय जसोला, राखी घनसोला, सुभाष गुप्ता, डीसी पांडे, अनिल चौहान, गुुरुद्वारा डोईवाला के प्रधान गुरदीप सिंह, हरपाल सिंह सैनी, इंद्रजीत सिंह, भाजपा डोईवाला विधानसभा प्रभारी नरेंद्र नेगी, ललित पंत आदि तमाम लोग मौजूद रहे थे।

सती घाट पर गंगा में प्रवाहित की गई अस्थियां

अस्थियां सोमवार की देर शाम कनखल स्थित सती घाट पर गंगा में प्रवाहित की गई। अस्थियों को सिद्धार्थ के पिता बलवीर सिंह नेगी ने विधि विधान से विसर्जित किया। इस दौरान पूरा माहौल गमगीन हो गया और सती घाट सिद्धार्थ नेगी अमर रहे के नारों से गूंज उठा। 

सिद्धार्थ के पिता बलवीर सिंह नेगी कनखल में लंबे समय तक थानाध्यक्ष रहे। इसके अलावा भी वे जिले में कई स्थानों पर तैनात रहे। वे 2012 में पुलिस से सेवानिवृत्त होकर 2013 में ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद पर नियुक्त हुए। बीएस नेगी के बेटे सिद्धार्थ का बचपन के कुछ दिन कनखल हरिद्वार में बीते।

बंगलूरू से सिद्धार्थ का अस्थि कलश उनके पिता और अन्य परिजन व सिद्धार्थ की पत्नी ध्रुविका राज हवाई जहाज से जौलीग्रांट एयरपोर्ट लेकर पहुंचे। उनका अस्थि कलश हरिद्वार के शांतिकुंज पहुंचा। जहां उनका अस्थि कलश श्रद्धांजलि के लिए रखा गया।

पुुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी

इस दौरान लोंगों ने सिद्धार्थ के अस्थि कलश पर पुुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान राज्य सरकार की तरफ से कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने सिद्धार्थ नेगी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ देवभूमि उत्तराखंड के गौरव थे। उत्तराखंड की जनता को उनपर फर्क है। कहा, देवभूमि वीरों की भूमि है।

राज्य के वीर सपूतों ने अपनी कर्तव्यनिष्ठा से हमेशा देश का मान बढ़ाया है। सिद्धार्थ के अस्थि विसर्जन के कर्मकांड का कार्य उनके तीर्थ पुरोहित पंडित प्रतीक कौशिक ने संपन्न करवाया। इस दौरान सिद्धार्थ के ताऊ राजेन्द्र सिंह नेगी, चाचा सते सिंह नेगी, ग्राफिक ऐरा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ संजय जसोला, रजिस्ट्रार डीपी थपलियाल, निदेशक डॉ सुभाष गुप्ता, प्रशासनिक अधिकारी वीके चंद्रा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed