फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Deducting donations from fake receipt book Went to SP office collect donations police issued challan Roorkee

Roorkee: भंडारा कराने के नाम पर एसपी ऑफिस में चंदा लेने पहुंच गए बदमाश, सिपाही को हुआ ऐसे शक तो पकड़ में आए

Thu, 26 Oct 2023 02:16 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 26 Oct 2023 02:16 PM IST
सार

तहसील परिसर में दो लोग चंदे की रसीद काट रहे थे। इस दौरान उन्होंने करीब चंदे से 600 रुपये भी जमा कर लिए। इसके बाद दोनों चंदे की रसीद काटने एसपी देहात कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने भंडारा होने की बात कहते हुए कार्यालय में तैनात सिपाहियों से चंदा मांगा। इस पर एक सिपाही ने रसीद बुक चेक की तो उसमें भंडारे का कोई पता नहीं लिखा था।

विज्ञापन
Deducting donations from fake receipt book Went to SP office collect donations police issued challan Roorkee
money new - फोटो : istock

विस्तार

फर्जी रसीद बुक छपवाकर चंदे की रसीद काटने एसपी देहात के ऑफिस पहुंचे लेने गए दो लोगों का पुलिस ने चालान काट दिया है। पुलिस ने उनके पास से चंदे से जमा कुछ रकम भी बरामद की है। पुलिस ने मुजफ्फरनगर के दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है।

विज्ञापन

बुधवार की दोपहर तहसील परिसर में दो लोग चंदे की रसीद काट रहे थे। इस दौरान उन्होंने करीब चंदे से 600 रुपये भी जमा कर लिए। इसके बाद दोनों चंदे की रसीद काटने एसपी देहात कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने भंडारा होने की बात कहते हुए कार्यालय में तैनात सिपाहियों से चंदा मांगा। इस पर एक सिपाही ने रसीद बुक चेक की तो उसमें भंडारे का कोई पता नहीं लिखा था।

विज्ञापन

शक होने पर सिपाही ने उनसे कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों घबरा गए। दोनों ने बता दिया कि वे फर्जी रसीद बुक छपवाकर चंदा एकत्रित कर रहे थे। इस पर पुलिस दोनों को पकड़कर सिविल लाइंस कोतवाली ले आई और पूछताछ की। इस पर दोनों अपनी गलती पर हाथ जोड़कर माफी मांगने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Haridwar:  फक्कड़ को नशे का प्रलोभन देकर भड़काऊ बातें कहलवाई, वीडियो वायरल कर माहौल बिगाड़ने की साजिश नाकाम

कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि दोनों ने पूछताछ में स्वयं को कमरपाल और सुशील निवासी गांव अलवासपुर, थाना मंडी, जिला मुजफ्फरनगर निवासी बताया है। दोनों के पास से चंदे की रकम के 600 रुपये बरामद हुए हैं। दोनों के बारे में गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed