फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Decision will be taken in Haridwar on the independence of Tibet

उत्तराखंड: तिब्बत की आजादी पर हरिद्वार में होगा फैसला, राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में निकलेगा हल

Thu, 25 Nov 2021 09:27 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 25 Nov 2021 09:27 AM IST
सार

हरिद्वार के गंगा स्वरूप आश्रम में कार्यसमिति की बैठक होगी। जिसमें कैलाश मानसरोवर की मुक्ति, तिब्बत की आजादी भारत की सीमाओं से सुरक्षा के संबंध में चार से छह दिसंबर तक मंथन किया जाएगा।

विज्ञापन
Decision will be taken in Haridwar on the independence of Tibet
तिब्बत के पहाड़ (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

विस्तार

तिब्बत की आजादी, कैलाश मानसरोवर मुक्ति, भारत की सीमाओं की सुरक्षा समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर भारत तिब्बत समन्वय संघ की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक हरिद्वार में होगी। तीन दिवसीय बैठक में सेंट्रल तिब्बत एडमिनिस्ट्रेशन के अलावा देशभर के राष्ट्रवादी चिंतक विचारक, सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी, संत, पूर्व आईएएस अधिकारी हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन


चार से छह दिसंबर तक होगा मंथन
बुधवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों को जानकारी देते हुए संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व कुलपति प्रो. प्रयाग दत्त जुयाल ने बताया कि हरिद्वार के गंगा स्वरूप आश्रम में कार्यसमिति की बैठक होगी। जिसमें कैलाश मानसरोवर की मुक्ति, तिब्बत की आजादी भारत की सीमाओं से सुरक्षा के संबंध में चार से छह दिसंबर तक मंथन किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके साथ ही चीन के खिलाफ आगे की राणीनीति भी तैयार की जाएगी। संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र चौहान ने कहा कि चीन से लड़ने और तिब्बत की आजादी के लिए जन जागरण अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सीमांत जिलों के नागरिकों को शस्त्र प्रशिक्षण अनिवार्य होना चाहिए
नरेंद्र चौहान ने कहा कि सीमांत जिलों के नागरिकों को शस्त्र प्रशिक्षण अनिवार्य होना चाहिए। इस अवसर पर संघ के प्रदेश महामंत्री मनोज गहतोड़ी, महिला प्रांत अध्यक्ष डॉ. वंदना स्वामी, प्रदेश उपाध्यक्ष आमेश मनहास, प्रो. विजय कौल, क्षेत्र संगठन मंत्री मोहन दत्त भट्ट, जिलाध्यक्ष देहरादून गिरीश सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed