उत्तराखंड सीएम पर आज फैसला संभव: धामी को बुलाया गया दिल्ली, नड्डा और बीएल संतोष के साथ करेंगे बैठक
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने इसकी पुष्टि की है। विधानसभा चुनावों में खटीमा सीट पर सीएम पुष्कर सिंह धामी की हार के बाद नए मुख्यमंत्री के नाम पर संशय को देखते हुए यह बैठक और महत्वपूर्ण हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पर मंगलवार को फैसला हो सकता है। पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक को दिल्ली बुलाया गया है। वे आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष से मुलाकात करेंगे।
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सत्ता में वापसी की है। विधानसभा चुनावों में खटीमा सीट पर सीएम पुष्कर सिंह धामी की हार के बाद नए मुख्यमंत्री के नाम पर संशय को देखते हुए यह बैठक और ज्यादा महत्वपूर्ण हो गई है।
कौशिक ने बताया, ''उत्तराखंड के संबंध में भाजपा दिल्ली में आज एक महत्वपूर्ण बैठक करेगी। भाजपा नेता पुष्कर सिंह धामी और मदन कौशिक बैठक में शामिल होंगे, जिसमें भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन महासचिव बीएल संतोष भी शामिल रहेंगे।''
उत्तराखंड की 70 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा ने 47 सीटों पर जीत दर्ज करते हुए सत्ता में लगातार दूसरी बार वापसी की है।