{"_id":"4521aa9cd4b34f20957aa89e068b1c86","slug":"decision-for-vote-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं वोट बैंक के लिए तो नहीं किया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं वोट बैंक के लिए तो नहीं किया फैसला
देहरादून/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 26 Jul 2013 11:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुमन्य सीटों पर मेरिट से दाखिले का शासनादेश जारी करने वाली सरकार के अपना ही निर्णय पलट डीएवी, डीबीएस में पुराने पैटर्न पर ही एडमिशन देने के निर्णय के राजनीतिक निहितार्थ निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
सीएम के इस कदम में वोट बैंक की भी गंध आ रही है। माना जा रहा है कि इससे जहां छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई को लाभ मिल सकता है, वहीं लोकसभा चुनाव में युवाओं को जोड़ने में भी मदद होगी।
विज्ञापन
डीएवी कालेज छात्र संख्या के लिहाज से प्रदेश का सबसे बड़ा कालेज माना जाता है। यहां 32 हजार से ज्यादा छात्र पढ़ते हैं। बृहस्पतिवार को मुलाकात में छात्रनेताओं ने मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को बताया कि 90 प्रतिशत छात्र उत्तराखंड के, जबकि दस प्रतिशत ही दूसरे राज्यों से आते हैं।
विज्ञापन
सीएम ने छात्रों की बात सुन तुरंत फैसला बदलने की हामी भर दी। अब माना जा रहा है कि यह फैसला आगे कांग्रेस और एनएसयूआई के लिए फायदेमंद होगा।
छात्रों से सहमति जताई
एक ओर जहां छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई इसे प्रमुख मुद्दे के तौर पर भुनाने का प्रयास करेगी तो दूसरी ओर आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस भी इन युवाओं में अपना वोटबैंक तलाश करेगी। मामले पर मेयर विनोद चमोली और विधायक राजकुमार भी पहले छात्रों से सहमति जता चुके हैं।
खबर पर राय देने के लिए यहां क्लिक करें