फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   debit card cloning Money withdrawn from New York from scientist's account

डेबिट कार्ड का क्लोन बनाकर रिटा. वैज्ञानिक के खाते से न्यूयार्क से निकाली रकम

Thu, 29 Aug 2019 09:49 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 29 Aug 2019 09:49 AM IST
विज्ञापन
debit card cloning Money withdrawn from New York from scientist's account
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

एफआरआई से सेवानिवृत्त वैज्ञानिक सतीश कुमार के खाते से 85,937 रुपये उड़ा लिए गए। शिकायत लेकर बैंक गए बुजुर्ग को पता चला कि रकम न्यूयार्क (यूएसए) से निकाली गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बसंत विहार निवासी सतीश कुमार एफआरआई से सेवानिवृत्त वैज्ञानिक हैं। उनका आईडीबीआई बैंक में खाता है।

विज्ञापन


26 अगस्त को खाते से रकम की निकासी का एसएमएस आया तो वे शिकायत लेकर बैंक  पहुंचे। बैंक अधिकारियों ने उन्हें बताया कि रकम न्यूयार्क से निकाली गई है। रिटायर्ड वैज्ञानिक का आरोप है कि डेबिट कार्ड का क्लोन बनाकर आनलाइन रकम उड़ाई गई है। असली डेबिट कार्ड उनके पास है। एसओ बसंत विहार हेमंत खंडूडी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में साइबर थाने की मदद ली जा रही है। विवेचना में पता चल पाएगा कि रकम कहां से निकाली गई है। प्रथम दृष्टया न्यूयार्क से रकम निकालने की बात सामने आ रही है। 
विज्ञापन


जमीन के नाम पर 25 लाख हड़पने वाला गिरफ्तार
बसंत विहार पुलिस ने जमीन बेचने के नाम पर 25 लाख रुपये ठगने के आरोप में प्रापर्टी डीलर को गिरफ्तार कर लिया है। बल्लूपुर की न्यू कालोनी निवासी रश्मि बहल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बालकिशन निवासी कुल्हान (राजपुर) ने अपनी जमीन बेचने का अनुबंध किया था। तय सौदे के मुताबिक उन्होंने आरोपी को 25 लाख रुपये का भुगतान किया था। बाद में आरोपी ने न तो जमीन पर कब्जा दिया और न ही रकम वापस की। उल्टा आरोपी रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। बसंत विहार पुलिस ने बुधवार को आईएसबीटी के पास से फरार चल रहे बाल किशन को गिरफ्तार कर लिया। एसओ हेमंत खंडूडी ने बताया कि बाल किशन के खिलाफ कोर्ट में कई मामले विचाराधीन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed