फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   death of indian citizen in malaysia

भारतीय युवक की मलेशिया में हिरासत में मौत

Thu, 12 Jun 2014 06:57 PM IST
अमर उजाला, नई टिहरी
अमर उजाला, नई टिहरी Updated Thu, 12 Jun 2014 06:57 PM IST
विज्ञापन
death of indian citizen in malaysia

धनोल्टी तहसील के लामकांडे गांव निवासी एक युवक की मलेशिया में बीती 3 जून को पुलिस हिरासत में मौत हो गई। युवक के परिजनों ने मुख्यमंत्री व केंद्रीय विदेश मंत्री से शव को भारत लाए जाने की मांग की है।

विज्ञापन


इस संबंध में भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला और उन्हें ज्ञापन सौपकर शव घर लाने जाने की मांग की है।

सकलाना के लामकांडे गांव निवासी जयेंद्र सिंह रावत (26) पुत्र वीर सिंह रावत पिछले साल 10 अक्तूबर को मलेशिया होटल में नौकरी करने गया हुआ था। दिल्ली के दो एजेंट जबर सिंह राणा और अंसारी ने जयेंद्र को नौकरी के लिए मलेशिया भेजा था।

विज्ञापन

कागजात न होने की वजह से हुआ गिरफ्तार

death of indian citizen in malaysia

जयेंद्र के चाचा सूरत सिंह रावत ने बताया कि वह एक स्थानीय एजेंट के माध्यम से दो जून को मलेशिया से सड़क मार्ग से थाइलैंड जा रहा था लेकिन पूरे कागजात न होने की वजह से जयेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

जयेंद्र की तीन जून को उसकी पुलिस हिरासत में मौत हो गई। जयेंद्र का बड़ा भाई रमेश भी मलेशिया रहता है।

नौ जून को रमेश रावत ने अपने चचेरे भाई राय सिंह नेगी को फोन पर जयेंद्र के मरने की सूचना दी जिसके बाद घर में कोहराम मच गया।

परिजनों ने की शव भारत वापस लाने की मांग

death of indian citizen in malaysia

नौ जून से परिजन जयेंद्र के शव को भारत लाए जाने के प्रयास में लगे हैं लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिल पा रही है।

इस सबंध में बृहस्पतिवार को जयेंद्र के परिजनों ने डीएम से मिलकर ज्ञापन सौंपकर शव वापस मंगाने की मांग की।

डीएम ने मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री तथा विदेश मंत्री को फैक्स भेजकर मामले से अवगत कराया। शिष्टमंडल में भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद सुयाल, जिला महामंत्री संजय नेगी आदि शामिल थे।

विज्ञापन

जुलाई में घर आना था जयेंद्र को

death of indian citizen in malaysia

पहली बार विदेश गए जयेंद्र का परिजन को अगले माह घर आने का बेसब्री से इंतजार था। मलेशिया से जयेंद्र ने अपने माता-पिता को बताया था कि वह जुलाई माह में 15 दिन के लिए घर आएगा, लेकिन किस्मत को कुछ ओर ही मंजूर था।

9 जून को जब पुलिस हिरासत में जयेंद्र की मौत की सूचना मिली तब से परिजन बदहवास हैं। परिजन अब मलेशिया में रह रहे अपने बडे़ बेटे विजय सिंह की सलामती की दुआ कर रहे है।

परिजनों को विदेश मंत्रालय के रुख का इंतजार है कि वह शव भारत लाने में उनकी मदद करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed