{"_id":"64e3c715cab50ff4a50a444e","slug":"death-of-a-tourist-from-mumbai-who-came-to-visit-mussoorie-dehradun-news-c-55-1-sdrn1025-495-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: मुंबई से मसूरी घूमने आए पर्यटक की मौत, कुछ देर पहले ही कैंपटी फॉल से लौटे थे बुजुर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: मुंबई से मसूरी घूमने आए पर्यटक की मौत, कुछ देर पहले ही कैंपटी फॉल से लौटे थे बुजुर्ग
Tue, 22 Aug 2023 02:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 02:55 PM IST
सार
मृतक की पत्नी और अन्य रिश्तेदारों ने बताया कि सोमवार सुबह कैंपटी फॉल से लौटे तो श्रीधर मनवटकर को सांस लेने में परेशानी हुई। इस पर उन्हें अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
शव
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विस्तार
मुंबई से मसूरी घूमने आए एक बुजुर्ग पर्यटक की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
शहर कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि सिविल अस्पताल लंढौर से एक डेथ मेमो कोतवाली को मिला था। इस पर अपर उपनिरीक्षक बुद्धि प्रकाश को टीम के साथ भेजा गया। उन्होंने बताया कि मृतक श्रीधर मनवटकर (71) निवासी पायल पार्क वसोई मुंबई को उनके परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे। मृतक की पत्नी और अन्य रिश्तेदारों ने बताया कि सोमवार सुबह कैंपटी फॉल से लौटे तो श्रीधर मनवटकर को सांस लेने में परेशानी हुई। इस पर उन्हें अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
VIDEO: 'झरने में नहा रहे थे लोग, अचानक ऊपर आ गिरा मलबा', चमोली पुलिस ने की सतर्क रहने की अपील
विज्ञापन
मृतक की पत्नी ने बताया गया कि वह दिल के मरीज थे। पहले भी उन्हें एक बार माइनर हार्ट अटैक आ चुका था। इसकी दवाइयां भी चल रही थीं। शहर कोतवाल ने बताया कि जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।