फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   death in road accident on yamkeshwar 

अनियंत्रित होकर मैक्स खाई में गिरी, दो लोगों की दर्दनाक मौत

Wed, 05 Jul 2017 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमकेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला, यमकेश्वर Updated Wed, 05 Jul 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
death in road accident on yamkeshwar 
Demo Pic - फोटो : demo

यमकेश्वर ब्लाक में लक्ष्मणझूला-कांडी मोटर मार्ग पर मंगलवार रात को तूनखाल के पास एक मैक्स वाहन करीब 600 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद जखमोला की अगुवाई में राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। राजस्व पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को खाई से निकालकर लक्ष्मणझूला अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


राजस्व पुलिस के अनुसार मंगलवार रात करीब नौ बजे नीलकंठ टैक्सी यूनियन से संबद्ध एक मैक्स वाहन लक्ष्मणझूला से कांडी की ओर आ रहा था। तुनखाल के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन दुर्घटना की खबर लगते ही ग्राम खरदूणी के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। उन्होंने तहसील में सूचना दी। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार राजेन्द्र प्रसाद जखमोला, राजस्व उप निरीक्षक उदयपुर पल्ला-प्रथम प्रबल सिंह रावत, कमल किशोर शर्मा राजस्व उप निरीक्षक उदयपुर वल्ला-4, राजस्व उपनिरीक्षक भीम सिंह असवाल, राजस्व उपनिरीक्षक वल्ला-3, ग्राम प्रधान पम्बा राजपाल सिंह राणा, ग्राम प्रधान पोखरी यशपाल सिंह राणा, टैक्सी यूनियन नीलकंठ के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा, प्रधान संगठन अध्यक्ष यमकेश्वर दिनेश भट्ट समेत सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे।

रात को गुप अंधेरा होने पर रेस्क्यू करने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। काफी खोजबीन के बाद राहत और चाव करने वाले लोगों को शैलेंद्र सिंह चौहान (34) पुत्र जोत सिंह चौहान और विजेंद्र सिंह राणा (36) पुत्र उदय सिंह का शव झाड़ियों में अटका मिला। 



ग्रामीणों तथा राजस्व पुलिस की मदद से दोनो शवों को मोटर मार्ग तक पहुंचाया गया। इसके बाद रात को ही दोनों शवों को 108 की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लक्ष्मणझूला ले जाया गया। राजस्व उपनिरीक्षक प्रबल सिंह रावत ने बताया कि बुधवार को शवों का पंचनामा के बाद ही लक्ष्मणझूला में ही पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। डा. राजीव कुमार ने बताया कि दोनों की मृत्यु सिर पर चोट लगने तथा ज्यादा खून बहने के कारण हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed