{"_id":"595293924f1c1b0b478b463c","slug":"death-in-road-accident-in-rudraprayag","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता के निधन पर आए युवक की वाहन दुर्घटना में मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता के निधन पर आए युवक की वाहन दुर्घटना में मौत, एक गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Tue, 27 Jun 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
Demo Pic
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगस्त्यमुनि ब्लाक के तल्लानागपुर पट्टी के चोपता-तड़ाग-उर्खोली मोटर मार्ग पर वाहन हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। स्थानीय लोगों की मदद से खाई से निकाल उसे 108 से जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। मृतक और घायल रिश्ते में चाचा-भतीजा हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को तड़ाग गांव निवासी खजान लाल (37) पुत्र स्व. कुंदन लाल और महेश लाल (24) पुत्र राजू लाल दोपहर को आल्टो वाहन से करीब डेढ़ किमी दूर अपने सगे संबंधियों के घर गए थे। शाम 5.30 बजे वापसी में कोल्लू बैंड पर अनियंत्रित होकर वाहन गहरी खाई में जा गिरा।
विज्ञापन
जहां पुलिस में तैनात खजान लाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सेना में कार्यरत महेश गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा घायल को सड़क में लाया गया। इसके बाद उसे 108 से जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य योगम्बर नेगी ने बताया कि मृतक 15 दिन पूर्व अपने पिता के निधन पर परिवार सहित घर आया था। बताया यह हादसा भी उसी स्थान पर हुआ है, जहां पर बीते 29 अप्रैल को उर्खोली जा रही एक बारात की मैक्स दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें 4 महिलाओं सहित 8 लोगों की मौत हो गई थी।
जिला पंचायत सदस्य ने हादसों के लिए पीएमजीएसवाई द्वारा घटिया निर्माण होना बताया है। उन्होंने जिलाधिकारी से सड़क निर्माण में बरती गई लापरवाही की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।