बैंगन की सब्जी खाई तो इनकी जान पर बन आई, पढ़िए चौंकाने वाली ये खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाना खाकर दो दोस्त आराम से टहलने के लिए निकले। हंसी खुशी दोनों बातें करते हुए घर लौटे। लेकिन घर आते ही अचानक एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत भी गंभीर है। लेकिन इसकी जो वजह सामने आयी है वह आपको चौंका देगी।
दरअसल, गुरुवार को बैंगन खाने से दो युवकों की हालत बिगड़ गई। एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जबकि, दूसरे का इलाज प्रेमनगर स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपने स्तर से जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुधांशु (19) पुत्र नत्थू लाल और रामपाल(22) पुत्र राम भरोसे का सेलाकुई स्थित शिव मंदिर के पास किराए पर रहते हैं।
रात को दोनों ने बैंगन की सब्जी खाई
बताया जा रहा है कि बीते बुधवार की रात को दोनों ने बैंगन की सब्जी खाई। जिसके बाद दोनों टहलने के लिए निकल गए। जब दोनों कमरे में पहुंचे तो उनकी हालत बिगड़ने लगी। जिस पर उनके साथ रह रहे परिजन वीरपाल ने दोनों को आनन-फानन में संयुक्त अस्पताल प्रेमनगर ले गए।
जहां हालत गंभीर होने पर सुधांशु को दून अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई जबकि, रामपाल को प्रेमनगर स्थित बोहरा नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।
चौकी प्रभारी सेलाकुई गिरीश नेगी ने बताया कि दोनों राजमिस्त्री का काम करते हैं। अब तक हुई जांच में यह बात प्रकाश में आई है कि बैंगन की सब्जी खाने के बाद उनकी हालत बिगड़ी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। रामपाल की हालत में सुधार आने पर उसके बयान लिए जाएंगे।