फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Death due to eating brinjal in vikas nagar

बैंगन की सब्जी खाई तो इनकी जान पर बन आई, पढ़िए चौंकाने वाली ये खबर

Fri, 09 Jun 2017 12:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर Updated Fri, 09 Jun 2017 12:56 PM IST
विज्ञापन
Death due to eating brinjal in vikas nagar

खाना खाकर दो दोस्त आराम से टहलने के ल‌िए न‌िकले। हंसी खुशी दोनों बातें करते हुए घर लौटे। लेक‌िन घर आते ही अचानक एक युवक की मौत हो गई। जबक‌ि दूसरे की हालत भी गंभीर है। लेक‌िन इसकी जो वजह सामने आयी है वह आपको चौंका देगी। 

विज्ञापन


दरअसल, गुरुवार को बैंगन खाने से दो युवकों की हालत बिगड़ गई। एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जबकि, दूसरे का इलाज प्रेमनगर स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपने स्तर से जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुधांशु (19) पुत्र नत्थू लाल और रामपाल(22) पुत्र राम भरोसे का सेलाकुई स्थित शिव मंदिर के पास किराए पर रहते हैं।

 

 

रात को दोनों ने बैंगन की सब्जी खाई

Death due to eating brinjal in vikas nagar
brinjal

बताया जा रहा है कि बीते बुधवार की रात को दोनों ने बैंगन की सब्जी खाई। जिसके बाद दोनों टहलने के लिए निकल गए। जब दोनों कमरे में पहुंचे तो उनकी हालत बिगड़ने लगी। जिस पर उनके साथ रह रहे परिजन वीरपाल ने दोनों को आनन-फानन में संयुक्त अस्पताल प्रेमनगर ले गए।

जहां हालत गंभीर होने पर सुधांशु को दून अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई जबकि, रामपाल को प्रेमनगर स्थित बोहरा नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।

चौकी प्रभारी सेलाकुई गिरीश नेगी ने बताया कि दोनों राजमिस्त्री का काम करते हैं। अब तक हुई जांच में यह बात प्रकाश में आई है कि बैंगन की सब्जी खाने के बाद उनकी हालत बिगड़ी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। रामपाल की हालत में सुधार आने पर उसके बयान लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed