फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Death Audit Committee constituted to investigate infant deaths

Uttarakhand: छह माह की बच्ची की मौत को माना लापरवाही, अब शिशुओं की मृत्यु की जांच के लिए डेथ ऑडिट कमेटी गठित

Wed, 13 Jul 2022 01:04 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 13 Jul 2022 01:04 PM IST
सार

एनएचएम मिशन निदेशक डॉ.सरोज नैथानी के निर्देश पर डेथ ऑडिट जांच कमेटी का गठन किया गया। अब शिशुओं की मृत्यु की घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई की जा जाएगी। बच्ची की मौत के मामले में मंगलवार को कमेटी की बैठक की गई थी।

विज्ञापन
Death Audit Committee constituted to investigate infant deaths
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में होने वाली शिशुओं के मृत्यु की जांच के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत डेथ ऑडिट कमेटी का गठन किया गया। कमेटी ने 104 हेल्पलाइन नंबर पर एसपीएस चिकित्सालय ऋषिकेश में 6 माह की बच्ची की मौत के मामले में संज्ञान लिया है। जिसमें इलाज में लापरवाही पाई गई।

विज्ञापन


एनएचएम की ओर से स्वास्थ्य महानिदेशक को जांच रिपोर्ट भेजी जाएगी। गत दिनों एपीएस चिकित्सालय ऋषिकेश में छह माह की बच्ची की उपचार के दौरान हुई मौत पर एनएचएम ने संज्ञान लिया है।  एनएचएम मिशन निदेशक के निर्देश पर डेथ ऑडिट जांच कमेटी का गठन किया गया। जिसमें एनएचएम निदेशक डॉ.सरोज नैथानी की अध्यक्षता में प्रभारी अधिकारी शिशु स्वास्थ्य, बाल रोग विषेशज्ञ मेडिकल कॉलेज देहरादून, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ कोरोनेशन जिला चिकित्सालय, देहरादून एसीएमओ देहरादून को नामित किया गया।
विज्ञापन


जिससे शिशुओं की मृत्यु की घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। बच्ची की मौत के मामले में मंगलवार को कमेटी की बैठक की गई। जिसमें कमेटी के सदस्यों के साथ चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, चिकित्सा अधिकारी व स्टाफ नर्स उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएचएम निदेशक डॉ.सरोज नैथानी ने बताया कि जांच के दौरान कमेटी ने पाया कि चिकित्सालय की ओर से बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए एम्स में रेफर कर दिया था, लेकिन बच्ची के परिजनों का कहना है कि मृत्यु चिकित्सालय परिसर में हुई।

ये भी पढ़ें...Kanwar Yatra:  गंगोत्री से जल भरकर लौट रहे 22 कांवड़िए रातभत जंगल में फंसे रहे, भारी बारिश के बीच किया रेस्क्यू

अस्पताल में दोपहर 2.30 बजे बच्ची को भर्ती किया गया, लेकिन शाम 6.30 बजे तक किसी भी चिकित्सक ने उसकी जांच नहीं की। समिति ने प्रकरण में कर्मचारियों की लापरवाही पाई है। जिस पर अग्रिम कार्रवाई करने के लिए स्वास्थ्य महानिदेशक को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed