फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Death anniversary of former Prime Minister late Indira Gandhi

Dehradun News: इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को याद किया

Wed, 01 Nov 2023 12:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Death anniversary of former Prime Minister late Indira Gandhi
I
विज्ञापन

I

I
I

I- तिलक भवन में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने अर्पित की श्रद्धांजलिI

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तिलक भवन में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें नमन किया। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश प्रवक्ता भाष्कर चुग ने कहा कि आजादी की जंग कांग्रेस के नेतृत्व में लड़ी गई। देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ही थे, जिन्होंने इस देश की तमाम रियासतों को जोड़कर भारत देश का निर्माण किया। स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने राष्ट्रवाद की पुरोधा के रूप में शत्रु देश पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए। देश की मजबूती के लिए शहादत दी।
विज्ञापन




प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य संजय जैन ने कहा कि इंदिरा गांधी और पटेल जैसे नेताओं की वास्तविक जीवनी को नई पीढ़ी तक पहुंचाना प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। कुछ लोग भारत के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर देने वाले नेताओं को सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार बदनाम कर रहे हैं। रमेश चंद्र आजाद, सुरेंद्र शर्मा, कितेश जायसवाल, अभिनव ठाकुर, आशीष पुंडीर, बीना चौहान, राजीव शर्मा आदि ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य विकास शर्मा ने किया। धीरेंद्र तड़ियाल, अभिषेक चौहान, भुवन चंद्र पंत, राजीव शर्मा, नीरज अग्रवाल, केवल राम आजाद आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed