फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Deadly attack on young man with blade

Dehradun News: युवक पर ब्लेड से किया जानलेवा हमला

Fri, 14 Jul 2023 02:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on young man with blade
घर लौट रहे एक युवक पर दो युवकों ने साथियों के साथ मिलकर ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया। युवक के कान, गले और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

रायपुर थानाध्यक्ष कुंदन राम ने बताया, भगत सिंह कॉलोनी के रहने वाले आरिफ ने थाने में तहरीर दी है। बताया, 11 जुलाई को दोपहर एक बजे वह वाणी विहार से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान मनजीत साइबर कैफे से आगे उन्हें आशीष सोनकर और करन नाम के युवक ने अन्य साथियों के साथ घेर लिया। आरोप है कि गालीगलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से ब्लेड से हमला कर दिया। हमले में आरिफ के कान, गले और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। बताया कि भाई और मां के मौके पर पहुंचने से वे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित के मुताबिक, उन्होंने आशीष सोनकर के खिलाफ रायपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से वह उससे रंजिश रखता है और मारने के फिराक में था। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed