फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dead body of youth found in train toilet Haridwar Uttarakhand Crime News

Haridwar Crime: बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन के शौचालय में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, शिनाख्त नहीं

Thu, 18 Jan 2024 03:30 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 18 Jan 2024 03:30 PM IST
सार

बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन के हरिद्वार पहुंचने पर कोच में चेकिंग के दौरान एक युवक का शव मिला। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र 22 से 25 साल है।

विज्ञापन
Dead body of youth found in train toilet Haridwar Uttarakhand Crime News
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच के शौचालय में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


गुरुवार को बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन के हरिद्वार पहुंचने पर कोच में चेकिंग की जा रही थी। इस बीच जनरल कोच के शौचालय का दरवाजा अंदर से बंद होने पर खटखटाया, लेकिन कोई आहट नहीं हुई। इसके बाद अनहोनी की आशंका को देखते हुए आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर एक युवक का शव नीचे पड़ा हुआ था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Ram Mandir: बदरीनाथ के साधु-संतों को मिला प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण, स्वयं सेवक ने गुफाओं में जाकर सौंपा
विज्ञापन
विज्ञापन


सबको बाहर निकालने के बाद कपड़ों की तलाशी ली गई लेकिन कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला जिससे शव की शिनाख्त हो पाती। जीआरपी थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र 22 से 25 वर्ष के बीच है। पहनावे से मिडिल क्लास परिवार का प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की सही वजह सामने आ पाएगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed