{"_id":"6638084195652249430d8604","slug":"dead-body-of-unknown-youth-found-near-ruined-house-in-vikas-nagar-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-406770-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: विकासनगर में खंडहर मकान के पास मिला अज्ञात युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: विकासनगर में खंडहर मकान के पास मिला अज्ञात युवक का शव
विज्ञापन
थाना पुलिस को बायाखला में खंडहर मकान के पास रविवार को एक अज्ञात युवक का शव मिला। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।
थाना क्षेत्र के बायाखाला में तीन खंडहर मकान हैं। रविवार शाम करीब पांच बजे लोगों ने एक खंडहर मकान के पास एक शव पड़ा देखा। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को शव के पास कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले। थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 34 वर्ष है। आसपास के थानों-चौकियों से लापता लोगों की जानकारी मांगी गई है।