{"_id":"67435bd7332974a51a0d25a5","slug":"dead-body-of-foreign-woman-found-in-gangnani-kund-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: गंगनानी कुंड में मिला विदेशी महिला का शव, रात को ध्यान और घूमने के लिए बाहर निकलती थी ततियाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: गंगनानी कुंड में मिला विदेशी महिला का शव, रात को ध्यान और घूमने के लिए बाहर निकलती थी ततियाना
Sun, 24 Nov 2024 10:31 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 24 Nov 2024 10:31 PM IST
सार
गंगोत्री हाईवे के पास गंगनानी कुंड से एक विदेशी महिला का शव बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि वह शनिवार रात कुंड में स्नान करने गई थी, जहां उसकी हार्ट अटैक से मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गंगोत्री हाईवे के पास गंगनानी कुंड से एक विदेशी महिला का शव बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि वह शनिवार रात कुंड में स्नान करने गई थी, जहां उसकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कुंड से महिला का शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रशियन मूल की ततियाना (45) भारत भ्रमण के लिए आई हुई थी, जो कि गत शनिवार रात करीब 11 बजे गंगनानी कुंड में स्नान के लिए गई। वहां उसे हार्ट अटैक होने से उसकी कुंड में ही मौत हो गई। सुबह करीब नौ बजे लोग कुंड में पहुंचे तो उन्हें महिला का शव उतराता दिखा। जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल गंगनानी चौकी पुलिस को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुंड से निकाला। महिला की मौत की सूचना पर उसके साथी इमुलिया और याक्स्ता भी पहुंचे, जिन्होंने बताया कि ततियाना आध्यात्मिक थी, जो कि रात को भी अक्सर ध्यान और घूमने के लिए बाहर निकलती थी।
विज्ञापन