फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dead body of Cabinet Minister Prakash Pant off to India

अमेरिका के टैक्सास से कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत का पार्थिव शरीर भारत रवाना, पहुंच सकते हैं राजनाथ

Fri, 07 Jun 2019 03:43 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 07 Jun 2019 03:43 PM IST
विज्ञापन
dead body of Cabinet Minister Prakash Pant off to India
स्व. प्रकाश पंत का पार्थिव शरीर भारत रवाना - फोटो : अमर उजाला

अमेरिका के टैक्सास से कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत का पार्थिव शरीर भारत रवाना कर दिया गया। पार्थिव शरीर कल सुबह दिल्ली पहुंचेगा। इस दौरान स्व. प्रकाश पंत के भाई भेपूश मौजूद रहे। सूत्राें के मुताबिक पंत के पार्थिव शरीर को एसडीआरएफ मुख्यालय से हेलीकॉप्टर के जरिये पिथौरागढ़ स्थित उनके गांव ले जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।  सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार ने पंत के परिजनों के लिए एक चॉपर की व्यवस्था की है। जिससे पार्थिव शरीर अमेरिका से सीधे जौलीग्रांट पहुंचेगा।

विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन अब जौलीग्रांट स्थित एसडीआरएफ के मुख्यालय में होंगे। एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह करीब सात बजे के परिजन पंत का पार्थिव शरीर लेकर पहुंचेंगे। इसके बाद पार्थिव शरीर एसडीआरएफ मुख्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इस दौरान पुलिस ने व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। 

विज्ञापन

अमेरिका के अस्पताल में बुधवार को अंतिम सांस लेने वाले कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत का पार्थिव शरीर पहले अंतिम दर्शन के लिए भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर लाने का प्लान था। पार्टी के साथ पुलिस भी उसी लिहाज से तैयारी में लगी थी। बृहस्पतिवार को इसमें फेरबदल हुआ है। पंत के पार्थिव शरीर को अब अंतिम दर्शन के लिए जौलीग्रांट एयरपोर्ट के पास स्थित एसडीआरएफ मुख्यालय में रखा जाएगा।

पंत को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए काफी तादाद में भाजपा के अलावा अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों के पहुंचने की भी उम्मीद है। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बृहस्पतिवार को अधीनस्थ अधिकारियों के साथ वहां की व्यवस्थाओं पर मंथन किया। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से लेकर एसडीआरएफ मुख्यालय मार्ग पर काफी संख्या में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

पंत की अंत्येष्टि में शामिल हो सकते हैं राजनाथ सिंह

प्रकाश पंत की अंत्येष्टि में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हो सकते हैं। उनके अंतिम संस्कार में केंद्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट समेत सरकार के कई मंत्री, विधायक, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। पंत के निधन की सूचना उनके परिजनों को देने के लिए मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बुधवार को पिथौरागढ़ जाने की तैयारी में थे लेकिन बाद में इरादा बदल दिया।

प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि पंत के वृद्ध माता पिता को उनके निधन की जानकारी नहीं है। ये जानकारी परिवार के ही लोग दें तो बेहतर रहेगा। इसलिए पिथौरागढ़ जाने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया। अब वे शनिवार को पिथौरागढ़ जाएंगे। पंत का पार्थिव शरीर पहले भाजपा के पिथौरागढ़ कार्यालय में रखा जाएगा और उसके बाद पैतृक घर से रामेश्वर घाट में उनका अंतिम संस्कार होगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत पार्टी के कुछ केंद्रीय नेता भी शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed