देहरादून: रंघड़ वाला के पास मिला पांच साल की मासूम का शव, सोमवार से थी गायब, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
पुलिस ने दुष्कर्म और हत्या की आशंका जताई है, लेकिन पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ पता चल पाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून के कोतवाली थाना क्षेत्र से सोमवार को गायब हुई बच्ची की हत्या कर दी गई। बुधवार शाम को रांघड़वाला के पास झाड़ियों में उसका शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और शुरुआती जांच पड़ताल में बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है।
सीसीटीवी फुटेज में किसी व्यक्ति के साथ जाती नजर आई बच्ची
मालूम हो कि गोविंदगढ़ इलाके से सोमवार को पांच साल की बच्ची गायब हो गई थी। पुलिस ने मामले की जांच की तो सीसीटीवी फुटेज में वह किसी व्यक्ति के साथ जाती नजर आई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर व्यक्ति की पहचान की और उसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।
उसकी निशानदेही पर पुलिस ने रांघड़वाला के पास झाड़ियों में बच्ची का शव बरामद किया। सूचना पाकर मौके पर फॉरेंसिक जांच टीम भी पहुंच गई है। बच्ची के शव को कब्जे में ले लिया गया है और गुरुवार को उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि की जा सकती है।
दुष्कर्मी को दस साल की सजा
रोशनाबाद (हरिद्वार) में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के मामले में फास्ट ट्रैक विशेष कोर्ट/अपर सत्र न्यायाधीश पारुल गैरोला ने दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास और 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। मुकदमे की सुनवाई के दौरान अभियुक्त ने पीड़िता से विवाह कर लिया था।
षड्यंत्र कर नाबालिग लड़की से कई बार दुष्कर्म करने का आरोप
शासकीय अधिवक्ता भूपेंद्र कुमार चौहान ने बताया कि जनवरी 2017 में कोतवाली लक्सर क्षेत्र के एक गांव निवासी आरोपी पर षड्यंत्र कर नाबालिग लड़की से कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया था। पीड़ित गर्भवती हो गई थी।
आरोपी ने पीड़िता से शादी कर ली थी। इसके बाद आरोपी नाबालिग लड़की को नवजात बच्चे के साथ मायके छोड़ गया। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में दी गई शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था।