{"_id":"69b7b9d0370b4136580b6dca","slug":"dead-body-found-in-chuna-bhatta-dehradun-police-team-reached-the-spot-investigation-started-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: चुना भट्टा के पास खंडहर में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: चुना भट्टा के पास खंडहर में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
Mon, 16 Mar 2026 01:37 PM IST
Renu Saklani
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:37 PM IST
सार
चूना भट्टा के पास एक खंडहरनुमा मकान में महिला का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। रायपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
- फोटो : माई सिटी रिपोर्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रिस्पना किनारे खंडहर में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में 26 वर्षीय युवती शिवानी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना रायपुर थाना क्षेत्र की चूना भट्टा इलाके की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल भेज दिया। जिस तरह से युवती के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं उससे हत्या की भी आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ड्रग्स की ओवरडोज से भी मौत की आशंका के मद्देनजर जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सोमवार दोपहर में चूना भट्टा के पास एक खंडहरनुमा मकान में महिला का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। रायपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मृतका की शिनाख्त शिवानी अरोरा (26) निवासी पंचपुरी सूरज बस्ती, अधोईवाला थाना रायपुर के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि शिवानी की शादी लगभग चार साल पहले हुई थी। वह लंबे समय से नशे की आदी बताई जा रही है। पूर्व में तीन बार नशा मुक्ति केंद्र में भी जा चुकी थी। शिवानी की माता ने बताया कि उसे फिर से हरिद्वार स्थित नशा मुक्ति केंद्र भेजने की तैयारी की जा रही थी।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Char Dham Yatra: तीर्थयात्रियों में उत्साह; एक हफ्ते में 5.18 लाख से ज्यादा पंजीकरण, केदारनाथ के लिए सबसे अधिक
विज्ञापन
इसी दौरान वह पिछले तीन-चार दिनों से घर नहीं आ रही थी। घटनास्थल पर पंचनामा की कार्यवाही करते हुए एफएसएल टीम ने साक्ष्य संकलन किया। मौके पर पहुंचे शिवानी के परिजनों ने शव की शिनाख्त की। पुलिस की शुरुआती जांच में नशे के ओवरडोज से मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है। हालांकि उसकी आंखों और पैर में चोट के निशान मिले हैं। ऐसे में हत्या की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम करवा रही है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।
घटना के संबंध में जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की जानकारी मिल पाएगी। प्रथम दृष्टया महिला की मौत नशे के ओवरडोज से होना प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस घटना के सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
- प्रमेंद्र डोबाल, एसएसपी, देहरादून