शर्मनाक! सरकारी अस्पताल में हुई मौत, एंबुलेंस मिली न ऑटो, ठेले पर ले जाना पड़ा शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसे विड़ंबना ही कहेंगे कि परिजनों को शव ठेले पर ले जाना पड़ा। कुम्हारबाड़ा निवासी एक व्यक्ति की गुरुवार को एसपीएस राजकीय अस्पताल में मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव ले जाने के लिए एंबुलेंस का इंतजार करते रहे, लेकिन उन्हें सुविधा नहीं मिल पाई।
इस पर परिजनों ने ऑटो चालकों से भी गुहार लगाई, लेकिन कोई तैयार नहीं हुआ। मजबूर होकर परिजनों को शव ठेले पर रखकर ले जाना पड़ा। जानकारी के अनुसार कुम्हारबाड़ा निवासी प्रेमचंद (50) का गुरुवार सुबह अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया था।
आनन फानन में परिजन उन्हें राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे। इमरजेंसी में इलाज के दौरान प्रेमचंद की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने शव घर ले जाने के लिए अस्पताल प्रशासन से एंबुलेंस की व्यवस्था कराने के लिए कहा, आरोप है कि बार-बार गुहार लगाने और घंटों इंतजार के बाद भी एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराई गई।
घंटो करते रहे एंबुलेंस का इंतजार
इसके बाद परेशान परिजनों ने दून मार्ग पर चलने वाले ऑटो चालकों से शव घर तक पहुंचाने की गुहार लगाई, लेकिन इसके लिए भी कोई तैयार नहीं हुआ। थक हारकर परिजनों ने एक ठेले की व्यवस्था की और उसी पर शव रखकर घर ले गए।
अस्पताल से ठेले पर शव ले जाने का यह मामला संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा हुआ है, तो यह काफी गंभीर विषय है। मामले की जांच कराकर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ.एनएस तोमर, सीएमएस, एसपीएस राजकीय अस्पताल