{"_id":"5986a29e4f1c1bac3d8b46df","slug":"dav-scholarship-scam-money-laundring-case-to-be-filled","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी छात्रवृत्ति घोटाला: मनी लॉड्रिंग का केस होगा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएवी छात्रवृत्ति घोटाला: मनी लॉड्रिंग का केस होगा दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून
Updated Sun, 06 Aug 2017 10:31 AM IST
विज्ञापन
dav
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएवी कालेज में करोड़ों के छात्रवृत्ति घोटाले की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जांच शुरू कर दी है। ईडी ने पुलिस विभाग से दर्ज की गई एफआईआर मांगी है। ईडी ने डीएवी कॉलेज प्रशासन से घोटाले से संबंधित दस्तावेज व अन्य जानकारी जुटाई है। एफआईआर और अन्य तथ्यों की पड़ताल कर ईडी मनी लॉड्रिंग का केस दर्ज करेगी।
विज्ञापन
समाज कल्याण विभाग की ओर से छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति में करोड़ों का घोटाला उजागर होने पर कॉलेज प्राचार्य की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। साथ ही घोटाले की जांच एसआईटी को सौंपी गई। एसआईटी के साथ ईडी भी करोड़ों के छात्रवृत्ति घोटाले की परतें खोलेगी। शनिवार को ईडी ने पुलिस ने एफआईआर मांगने के साथ ही डीएवी कॉलेज प्रशासन से भी तथ्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने आईपीसी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। जबकि ईडी मनी लॉड्रिंग का केस दर्ज कर जांच करेगी। प्रवर्तन निदेशालय के सहायक निदेशक पीके चौधरी ने बताया कि छात्रवृत्ति घोटाले में पुलिस की ओर से एफआईआर दर्ज हुई है। सभी दस्तावेजों व तथ्यों का निरीक्षण करने के बाद मनी लॉड्रिंग की धाराओं के तहत केस दर्ज किया जाएगा। प्रवर्तन निदेशालय ने अपने स्तर पर इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन