फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Daughters offered silver strings to the deity

Dehradun News: बेटियों ने देवता को चढ़ाई चांदी की डोरियां

Wed, 11 Jun 2025 01:25 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Wed, 11 Jun 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Daughters offered silver strings to the deity
दातनू गांव की विवाहिता और अविवाहित बेटियों ने एक किलो चांदी से निर्मित डोरियां मसराड़ गांव स्थित शिलगुर देवता के मंदिर में चढ़ाई। बेटियों ने शिलगुर देवता से अपने परिवार और गांव के खुशहाली के लिए प्रार्थना की। उनकी ओर से भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन


मंगलवार को दातनू गांव की बेटियां सुबह डोरियां लेकर हरिपुर स्थित यमुना नदी पहुंची और स्नान कराया। इसके बाद डोरियां सिर पर उठाकर पैदल मसराड़ गांव के लिए रवाना हुई। करीब एक बजे बेटियां मसराड़ गांव स्थित मंदिर पंहुची। जहां उन्होंने विधि-विधान से डोरियां देवता को समर्पित की। माथा टेककर देवता से अपने परिवार की खुशहाली की कामना की। बेटियों की ओर से मंदिर में भंडारे का आयोजन भी किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

दातनू गांव के स्याणा कृपाल सिंह चौहान ने बताया कि गांव की 150 से अधिक बेटियों ने आपस में चंदा एकत्रित कर देवता के लिए चांदी के धातु की डोरियां का निर्माण कराया। बताया कि उन्होंने डोरियां देवता को भेंट की है। इस मौके पर पुजारी गजेंद्र सिंह, यशपाल सिंह, गंभीर सिंह, अतर सिंह, दीवान सिंह, कलम सिंह चौहान, रूप राम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed