फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Daughters again increased their prestige, passing percentage

Dehradun News: बेटियाें ने फिर बढ़ाया मान, बेटों से ज्यादा रहा पासिंग प्रतिशत

Tue, 14 May 2024 04:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
Daughters again increased their prestige, passing percentage
सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा में बेटियों ने एक बार फिर देशभर में देहरादून रीजन का नाम रोशन किया है। इस साल भी बेटियों का पासिंग प्रतिशत बेटों की तुलना में अधिक रहा। साथ ही बीते साल की तुलना में इस साल दोनों कक्षाओं के पासिंग प्रतिशत में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


12वीं में लड़कों की तुलना में लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 7.9 फीसदी ज्यादा रहा। पूरे रीजन में 88.22 फीसदी लड़कियां और 80.32 फीसदी लड़के पास हुए। जबकि बीते साल भी 6.01 प्रतिशत ज्यादा लड़कियों ने सफलता प्राप्त की थी। 10वीं में भी परीक्षा पास करने में लड़कियां आगे रहीं हैं। लड़कों की तुलना में लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 3.9 फीसदी ज्यादा रहा। रीजन में 93.22 प्रतिशत बालिकाएं और 89.32 फीसदी लड़के पास हुए। साल 2023 में 1.98 फीसदी ज्यादा लड़कियां पास हुई थीं।
विज्ञापन

टिहरी, उत्तरकाशी और बागेश्वर के छात्र रहे आगे
भले ही रीजन में बेटियों ने बाजी मारी हो। लेकिन
जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो टिहरी, उत्तरकाशी और बागेश्वर जिले में बेटियों की तुलना में बेटे अधिक पास हुए हैं। 12वीं में टिहरी गढ़वाल जिले में 84.63 फीसदी बालक और 82.56 फीसदी बालिकाएं परीक्षा में सफल हुईं। जबकि उत्तरकाशी में 84.37 बालक और 80.57 फीसदी बालिकाएं पास हुईं। उधर 10वीं में बागेश्वर जिले में भी 83.47 फीसदी बालक और 80.94 प्रतिशत बालिकाएं सफल हुईं। टिहरी गढ़वाल जिले में 81.40 फीसदी बालक, 80.73 बालिकाएं पास हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed