फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Datnu's team won in Girls' Kabaddi

बालिका कबड्डी में दातनू की टीम ने मारी बाजी

Fri, 27 May 2022 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Datnu's team won in Girls' Kabaddi
बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में ग्लोबल एकेडमी पांवटा को पराजित कर दातनू की टीम ने चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। बालिका स्पोर्ट्स एकेडमी सिरमौर की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

गढ़ बैराट पर्यटन व संस्कृति संवर्धन समिति के माध्यम से प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कालसी ब्लॉक के प्रमुख मठोर सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र के बालक-बालिकाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। मौजूदा समय में युवा खेल के क्षेत्र में अपना भविष्य बना सकते हैं। प्रतियोगिता में कुल 15 टीमों ने प्रतिभाग किया। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 21 हजार रुपये प्रदान किया गया। द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही टीम को क्रमश: 11 एवं तीन हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। चालदा महासू देवता समिति के अध्यक्ष सीता राम चौहान ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। ज्येष्ठ प्रमुख भीम सिंह चौहान, कनिष्ठ प्रमुख रितेश असवाल, समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चौहान, कलम सिंह चौहान, श्याम सिंह राठौर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed