{"_id":"5d00cd11bdec22074363ab6c","slug":"dark-tourism-in-kedarnath-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ में ‘डार्क टूरिज्म’ पर उत्तराखंड सरकार हरकत में, कांग्रेस विरोध में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ में ‘डार्क टूरिज्म’ पर उत्तराखंड सरकार हरकत में, कांग्रेस विरोध में
Wed, 12 Jun 2019 03:30 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 12 Jun 2019 03:30 PM IST
विज्ञापन
केदारनाथ
केदारनाथ में ‘डार्क टूरिज्म’ के तहत स्मृति वन बनाने की योजना पर सरकार ने तेजी से कदम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल से मुलाकात की। महाराज ने उनसे इस योजना पर विस्तार से चर्चा की और इसका औचित्य समझाया। महाराज ने कुछ दिन पहले ऐलान किया था कि 2013 की प्राकृतिक आपदा में मारे गए तीर्थयात्रियों की याद में केदारनाथ में स्मृति वन विकसित किया जाएगा। इसे विदेशों में प्रचलित डार्क टूरिज्म से जोड़ते हुए महाराज ने कई अहम बातें साझा की थीं। महाराज के मुताबिक, केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने इस योजना पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
महाराज ने मुलाकात के दौरान बताया कि राज्य सरकार की योजना केदारनाथ में वर्चुअल रियलिटी पर आधारित थीम पार्क तथा वैज्ञानिक एवं वास्तविक मॉडलों से सजा हुआ एक संग्रहालय निर्मित करने की है। महाराज ने तीर्थयात्रियों के लिए बद्रीनाथ और केदारनाथ में पीने के पानी, शौचालय और धूप से बचने के लिए शेड की आवश्यकता पर भी बात की। महाराज के अनुसार, केंद्रीय मंत्री ने राज्य सरकार से इस संबंध में प्रस्ताव मांगा है। इस दौरान दोनों मंत्रियों के बीच महाभारत सर्किट और अन्य परियोजनाओं पर भी विस्तार से बात हुई। महाराज ने चार धाम से जुडे़ विकास कार्यों की जानकारी भी केंद्रीय मंत्री को दी। इस मौके पर महानिदेशक पर्यटन मीनाक्षी शर्मा और उत्तराखंड की संयुक्त निदेशक पर्यटन पूनम चंद भी उपस्थित थीं।
विज्ञापन
केदारनाथ नहीं कहीं और करें ये प्रयोग : प्रीतम
केदारनाथ धाम के साथ डार्क टूरिज्म जैसे कॉन्सेप्ट पर कांग्रेस सहमत नहीं है। इस संबंध में सरकार के स्तर पर की जा रही पहल पर पार्टी ने विरोध जताया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का कहना है कि केदारनाथ करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है। वहां पर डार्क टूरिज्म जैसी बातें सोचना पूरी तरह से गलत है। उन्होंने महाराज को नसीहत दी कि वह इस तरह का प्रयोग कहीं और कर लें, लेकिन केदारनाथ में न सोचें। उन्होंने यह भी तंज कसा कि पर्यटन की तमाम योजनाओं पर अभी हवा हवाई बातें ही हुई हैं। सरकार ने कोई ठोस काम नहीं किया है।
विज्ञापन