{"_id":"67b243715714bf751e009cce","slug":"damaged-irrigation-canal-is-becoming-a-problem-for-farmers-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-118731-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: क्षतिग्रस्त सिंचाई गूल किसानों के लिए बन रही मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: क्षतिग्रस्त सिंचाई गूल किसानों के लिए बन रही मुसीबत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। ढकरानी के जंगलों में सिंचाई गूलों की स्थिति बहुत खराब है। इसके कारण किसानों को अपने खेतों तक पानी ले जाने के लिए संकट का सामना करना पड़ रहा है। राजमा की खेती पानी की कमी के कारण सूखने के कगार पर पहुंच गई है।
किसानों ने सिंचाई गूलों की मरम्मत कराए जाने की मांग की है। ढकरानी गांव के ढालीपुर व आसन नदी की सीमा से सटे जंगलो में अधिकतर सिंचाई गूल क्षतिग्रस्त हैं। इसके कारण किसानों के सामने फसलों की सिंचाई का संकट खड़ा हुआ हुआ है। बताते चलें कि ढकरानी व आसपास के ग्रामीणों की सैकड़ों बीघा कृषि भूमि इस क्षेत्र में स्थित है जहां गूल ही एकमात्र सिंचाई का साधन हैं।
पिछले कई साल से गूलों की मरम्मत नहीं होने के कारण अधिकतर गूल क्षतिग्रस्त हैं। इसके चलते किसानों को अपने खेतों तक पानी ले जाना मुश्किल हो रहा है। ढकरानी निवासी रियाज अली, कुर्बान अली, हाजी यामीन ने बताया कि इस समय खेतों में राजमा व गेंहू की बुवाई किसानों ने की हुई है।
विज्ञापन
फसलों को पानी मिल रहा है। उन्होंने बताया कि सिंचाई विभाग को बार-बार इस संबंध में कहा जाता है लेकिन कोई उपाय विभाग की ओर से नहीं किया जा रहा है। उधर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता प्रेमलाल नौटियाल ने बताया कि क्षेत्रीय अवर अभियंता को मौके पर भेजकर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।