फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Damad firing on father in law and called police for his arresting in kashipur 

दावत पर बुलाकर दामाद ने ससुर को मारी गोली, फिर पुलिस को फोन कर करता रहा गिरफ्तारी का इंतजार

Wed, 19 Jun 2019 10:08 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर(उधमसिंह नगर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर(उधमसिंह नगर) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 19 Jun 2019 10:08 AM IST
विज्ञापन
Damad firing on father in law and called police for his arresting in kashipur 
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

दावत पर अपने घर बुलाकर युवक ने ससुर को गोली मार दी। घायल को राजकीय चिकित्सालय से हल्द्वानी रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी दामाद को हिरासत में ले लिया है। पुलिस को आरोपी की पत्नी ने ही तहरीर दी है।

विज्ञापन


सुल्तानपुरपट्टी निवासी रईस अहमद पुत्र रशीद अहमद ने 18 फरवरी 2019 को अपनी पुत्री रुखसार का निकाह कुंडा थाने के ग्राम बैलजूड़ी निवासी इकराम के साथ किया था। इकराम खड़कपुर देवीपुरा में साइकिल मिस्त्री की दुकान करता है। निकाह के बाद से ही दोनों में अनबन थी।
विज्ञापन


रुखसार ने पति और ससुरालियों पर दहेज के लिए तंग करने का आरोप लगाते हुए मायके वालों से शिकायत की थी। इस विवाद को सुलझाने के लिए एक सप्ताह पहले बैलजूड़ी के पूर्व प्रधान सलामत हुसैन के घर पंचायत हुई थी, जिसमें तय किया गया कि इकराम पत्नी के साथ नई कॉलोनी में बने मकान में रहेगा। इस पर इकराम पत्नी के संग नए मकान में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को इकराम ने दावत खाने के बहाने अपने सास-ससुर को घर बुलाया, जिस पर रईस अपनी पत्नी आसमां और बच्चों को लेकर बेटी के घर पहुंचा। इकराम के भाई और बहनोई बगल के कमरे में बैठे थे। दोमंजिले पर बैठे ससुर और दामाद के बीच फिर से शिकवा शिकायत होने लगी।

आरोपी ने खुद सूचना देकर पुलिस को बुलाया

इस पर रईस ने पंचायत में शामिल रहे पूर्व प्रधान सलाम और अन्य को फोन कर बुला लिया, लेकिन दामाद ने उन्हें यह कहकर वापस भेज दिया कि उन्हें कुछ घरेलू बात करनी है। उनके जाने के बाद इकराम ने अपने ससुर रईस अहमद की पीठ पर 315 बोर का तमंचा सटाकर फायर कर दिया। फायर की आवाज से हड़कंप मच गया। बच्चों की चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल रईस को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। 

सूचना पर उपनिरीक्षक विजेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी इकराम को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल के बयान लिए। सूचना पर तहसीलदार वीसी पंत ने भी अस्पताल में घायल रईस के बयान लिए। इस मामले में घायल रईस की बेटी और आरोपी इकराम की पत्नी रुखसार ने पुलिस को तहरीर दी है।

ससुर रईस को गोली मारने के बाद आरोपी इकराम ने खुद पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। उसने अपने एक परिचित के मोबाइल से कुंडा थाने फोन कर बताया कि उसने अपने ससुर को गोली मार दी है। इसके बाद वह अपने घर में करीब 20 मिनट तक पुलिस के आने का इंतजार करता रहा, जबकि वहां मौजूद दोनों भाई और बहनोई वहां से भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने इकराम को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed