{"_id":"691dc8da16aa1a1f930856a8","slug":"dam-affected-people-demanded-increase-in-compensation-amount-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1004-126622-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: मुआवजा राशि बढ़ाने की बांध प्रभावितों ने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: मुआवजा राशि बढ़ाने की बांध प्रभावितों ने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- जिलाधिकारी से मिले लखवाड़ बांध प्रभावित
विकासनगरकालसी। लखवाड़ बांध प्रभावित क्षेत्र एससी, एसटी जन कल्याण समिति के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी सविन बंसल से उनके कार्यालय में मुलाकात करके मुआवजा राशि को बढ़ाने की मांग की।
समिति के अध्यक्ष जगमोहन चौहान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी से उनके कार्यालय में मुलाकात करके कालसी तहसील क्षेत्र के निवासी बांध प्रभावितों को टिहरी गढ़वाल जनपद की नैनबाग तहसील के सर्किल रेट के हिसाब से मुआवजा दिए जाने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने जिलाधिकारी को सात सूत्रीय मांगपत्र देकर मुआवजा प्रदान किए जाने की अपील की। इसके साथ ही बांध परियोजना से प्रभावित होने वाले परिवारों के एक सदस्य को नौकरी अथवा रोजगार प्रदान किए जाने, निर्माण कंपनी में स्थानीय लोगों को उनकी दक्षता के आधार पर नौकरी दिए जाने व अल्प तकनीकी लघु कार्यों की 10 लाख की धनराशि को पुनरीक्षित करते हुए 20 लाख रुपये किए जाने की मांग भी की।