{"_id":"5b2d388f4f1c1bb51e8b74d2","slug":"dalit-woman-give-suicide-threatened-with-whole-family-in-nainital","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल: दलित महिला प्रधान ने दी परिवार संग आत्महत्या की धमकी, जानिए पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल: दलित महिला प्रधान ने दी परिवार संग आत्महत्या की धमकी, जानिए पूरा मामला
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
suicide
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलित महिला प्रधान ने परिवार समेत आत्महत्या करने की धमकी दी है। महिला उससे मारपीट करने वालों पर तल्लीताल पुलिस के कार्रवाई न करने से आहत है। महिला का आरोप है कि डेढ़ महीने पहले उनके घर में घुसकर कुछ लोगों ने मारपीट की और जान से मार डालने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
नाईसेला गांव की रजनी आर्या पत्नी पनीराम आर्या ग्राम प्रधान हैं। शुक्रवार को वह तल्लीताल थाने पहुंचीं। उन्होंने बताया कि चार मई की रात कुछ लोग उनके घर में घुस आए और जान से मार डालने की धमकी देते हुए मारपीट की। उन्होंने तत्काल ज्योलीकोट चौकी पुलिस से शिकायत की, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
उन्होंने तल्लीताल थाने पहुंचकर कार्रवाई की गुहार लगाई, इसके बाद भी कार्रवाई न होने पर उन्होंने पुलिस के आला अधिकारियों से शिकायत की लेकिन नतीजा सिफर है। ऐसे में आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए और उन्होंने 14 जून को दोबारा उनसे मारपीट की। आरोपी उन्हें तरह-तरह की धमकियां दे रहे हैं। उन्होंने कहा अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वह परिवार के साथ आत्महत्या कर लेंगी
विज्ञापन