{"_id":"593fb3f8866419745d8b46b3","slug":"dalit-society-is-furious-for-release-of-chandra-shekhar-azad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रावण की रिहाई के लिए दलित समाज उग्र, रिहा नहीं किया तो उठाएंगे ये बड़ा कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रावण की रिहाई के लिए दलित समाज उग्र, रिहा नहीं किया तो उठाएंगे ये बड़ा कदम
ब्यूरो / अमर उजाला, धनौरी
Updated Wed, 14 Jun 2017 08:21 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर, भीम आर्मी, चंद्रशेखर रावण, पंजाब
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलित समाज के लोग भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण की रिहाई की मांग को लेकर खासे उग्र हो गए हैं।
विज्ञापन
दलित समाज के लोगों ने हरिद्वार जिले के धनौरी क्षेत्र में रावण की रिहाई की मांग और यूपी में दलितों पर अत्याचार करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका।
सोमवार को धनौरी में दलित नेता मदनलाल ने कहा कि योगी सरकार ने सहारनपुर में हुए विवाद में दलितों पर एकतरफा कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि यह सरकार दलित विरोधी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिस राज्य में भी भाजपा की सरकारें है वहां दलितों पर अत्याचारों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है।
सड़कों पर उतरकर जेल भरो आंदोलन करेगा दलित समाज
bheem army
युवा नेता अंकित कुमार ने कहा कि अगर चंद्रशेखर आजाद को योगी सरकार ने जल्द रिहा नहीं किया तो दलित समाज सड़कों पर उतरकर जेल भरो आंदोलन करेगा।
अंजू कुमार ने कहा कि जब से केंद्र और अन्य राज्यों में भाजपा की सरकारें बनी हैं तब से दलित समाज के लोगों पर अत्याचार बढ़े हैं। भाजपा सरकार को दलितों की हत्या से अधिक पशुओं की हत्या कि चिंता है।
उन्होंने कहा कि अगर यूपी सरकार ने सहारनपुर जिले के बेगुनाह लोगों को जेल से रिहा नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने दलितों के खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमे तुरंत वापस करने की मांग की। इस अवसर पर पोपीन, अमित, सचिन, सतीश, प्रदीप, दीपक, मागेराम, अर्जुन, कुलबीर, सोनू रवि, अभिषेक, नवीन, शिवकुमार, अनुज, अनित, मनोज, नीटू, बच्चन, रामसिंह, विक्की, मिथुन आदि मौजूद थे।