फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Daily forest workers staged a sit-in protest for payment of outstanding salary

Dehradun News: बकाया वेतन भुगतान को लेकर दैनिक वनकर्मियों ने दिया धरना

Wed, 12 Feb 2025 06:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 06:54 PM IST
विज्ञापन
Daily forest workers staged a sit-in protest for payment of outstanding salary
कालसी। बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर भूमि संरक्षण वन प्रभाग कालसी के कार्यालय पर आंदोलन कर रहे दैनिक वन कर्मियों का धरना प्रदर्शन लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। धरने पर बैठे दैनिक वनकर्मियों को संबोधित करते हुए वनकर्मी संघ के उपाध्यक्ष गंभीर दास ने कहा कि वनकर्मी अपनी जान पर खेलकर जंगलों में लगने वाली आग को बुझाने, गश्त व अन्य सभी प्रकार के कार्य करते चले आ रहे हैं। लेकिन पिछले डेढ़ साल से इन कर्मचारियों को वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से वेतन का तुरंत भुगतान कराने की मांग की। इस दौरान संघ के सचिव दीपक असवाल ने कहा कि जब तक दैनिक कर्मियों का बकाया वेतन भुगतान नहीं हो जाएगा तब तक उनका धरना व प्रदर्शन जारी रहेगा। धरने पर बैठने वालों में पद्मा देवी, राजू थापा, नारायण सिंह, कैलाश तोमर, संसिया, मनोज कुमार, रेणु देवी, गोपाल, कमल, मनोज आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed