फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cyber thugs are active during Diwali bankruptcy Cyber thugs set trap Not click on phishing links

दिवाली मैसेज: अमन ने आपके लिए कुछ भेजा है...नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें, रुकिए...बस यही गलती निकाल देगी दिवाला

Wed, 30 Oct 2024 02:49 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 30 Oct 2024 02:49 PM IST
सार

दिवाली पर एक गलती आपका दिवाला निकाल सकती है। पहले ही सतर्क रहने से आप खुद के साथ ही अपने परिवारजनों और रिश्तेदारों को भी बचा सकते हैं। तो आइए आपको बताते हैं कि कैसे जागरूक रहना है ताकि दिवाली पर आपकी खुशियों में खलल न पड़े।

विज्ञापन
Cyber thugs are active during Diwali bankruptcy Cyber thugs set trap Not click on phishing links
फेक मैसेज - फोटो : istock

विस्तार

अमन ने आपके लिए दिवाली पर कुछ भेजा है....नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर देखें। बस यहीं रुकिए...क्लिक मत करिए। ये फिशिंग लिंक हो सकते हैं। यही नहीं कई और भी तरह के दिवाली के संदेशों में इस तरह के लिंक छिपे हुए हैं। साइबर ठगों ने दिवाली के मौके पर लोगों की गाढ़ी कमाई ठगने का जाल बिछाया हुआ है। इसके बचाव को लेकर एसटीएफ और साइबर थाना पुलिस की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है।

विज्ञापन

दरअसल, साइबर ठग हर मौके को भुनाने की फिराक में रहते हैं। इसी तरह दिवाली पर भी साइबर ठगों ने इस तरह के मैसेज वायरल किए हैं जिनमें फिशिंग लिंक छिपे हुए हैं। इनमें कई तरह के ग्रीटिंग और चमकीले मैसेज होते हैं। इन पर जैसे ही क्लिक किया जाता है तो एक फिशिंग लिंक खुल जाता है।

विज्ञापन


पढ़ने वाला व्यक्ति सोचता है कि इस पर मांगी गई जानकारियां भरनी जरूरी है। इस तरह साइबर ठग खातों में सेंध लगाने को तैयार बैठे हैं। यही नहीं इस तरह के मैसेज आपके फोन में भी सेंध लगा सकते हैं। आपकी व्यक्तिगत जानकारियों को चोरी कर सकते हैं। ऐसे में साइबर पुलिस इसे लेकर खुद तो सतर्क हुई ही है साथ ही साथ लोगों को भी सतर्क करते हुए सोशल मीडिया पर बचाव के लिए एडवायजरी जारी की है। ताकि, लोग दिवाली पर अपना दिवाला न निकलवा बैठें।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें बचाव

-किसी भी अनजान व्यक्ति के इस तरह के मैसेज पर क्लिक न करें।

-मैसेज किसी पहचान वाले का भी है तो उसे फोन कर बताएं कि ये फिशिंग लिंक हो सकते हैं।

-अपने फोन से इस तरह के ग्रीटिंग और लिंक वाले मैसेज भेजने से बचें।

-लिंक वाले व्हाट्सएप मैसेज और फेसबुक के संदेशों पर ध्यान न दें।

-इस दौरान ऑफर वाले मैसेज से भी बचें। इनमें भी इस तरह के लिंक हो सकते हैं।

 

मैसेज वायरल हो रहे
साइबर ठग हर समय हर मौके की जुगत में रहते हैं। इस तरह के संदेशों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। यदि ठगी का शिकार होते हैं तो तत्काल 1930 पर कॉल करें। किसी अनजान नंबर से आए मैसेज को खोलने से पहले उसकी जांच कर लें। यदि मैसेज वायरल हो रहे हैं तो अपने परिचितों को भी इस बारे में बताएं। -नवनीत सिंह भुल्लर, एसएसपी एसटीएफ

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: मतदाता सूची का ड्राफ्ट जारी...मैदानी जिलों में वोटर बनने का उत्साह, सवा लाख वोटर बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed