{"_id":"5e0c53688ebc3e878f25c903","slug":"cyber-cafe-owner-fight-with-student-in-31-night-died-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादूनः थर्टी फ्रर्स्ट की रात में हुआ झगड़ा, नहीं देख पाया नए साल की पहली सुबह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादूनः थर्टी फ्रर्स्ट की रात में हुआ झगड़ा, नहीं देख पाया नए साल की पहली सुबह
Wed, 01 Jan 2020 01:43 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 01 Jan 2020 01:43 PM IST
सार
- साइबर कैफे संचालक की संदिग्ध मौत, घरवालों ने हॉस्टल के छात्रों पर लगाया आरोप
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून में कैफे संचालक की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है। वहीं मृतक कपिल के परिजनों ने घर के पास स्थित हॉस्टल में रहने वाले छात्रों पर हत्या का शक जताया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक घटना डालनवाला थाना क्षेत्र के चावला चौक की है। जहां कपिल अपने घर के नीचे साइबर कैफे चलाते थे। मृतक के परिजनों ने बताया कि मंगलवार की रात कपिल का हॉस्टल के लड़कों से झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
जिसके बाद आज सुबह कपिल हॉस्टल के नीचे गिरा पड़ा मिला। उसका पेट फटा हुआ था। परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान कपिल ने दम तोड़ दिया। मौके पर एसएसपी और एसपी सिटी मय फोर्स पहुंची और जांच में जुट गई है। पुलिस के हाथ कुछ सीसीटीवी फुटेज भी लगी है। हॉस्टल के कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जारी रही है।
विज्ञापन